फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Maoist hideout unearthed, huge quantity of arms ंदक explosives seized in Malkangiri

ओडिशा : नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

Thu, 12 Nov 2020 08:51 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, मलकानगिरि
पीटीआई, मलकानगिरि Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 12 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Odisha Maoist hideout unearthed, huge quantity of arms ंदक explosives seized in Malkangiri
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते नक्सलियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक आठ लाख की इनामी नक्सली महिला को मुढभेड़ में मार गिराया था, तो वहीं 11 इनामी नक्सलियों से आत्मसमर्पण कराया।

विज्ञापन

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में एक जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान माओवादियों के एक ठिकाने का पता चला, जहां नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में रखे गए विस्फोटक और हथियार जब्त किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश डी खिलारी ने बताया कि नक्सलियों के ठिकाने का पता विशेष अभियान समूह (एसओजी) और ओडिशा पुलिस के जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा स्वाभिमान अंचल के जोदंबो क्षेत्र में शुरू किये गए एक संयुक्त अभियान के दौरान चला। उन्होंने बताया कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्वाभिमान अंचल में अरापदार-अंद्रापल्ली गांवों के पास गहन खोज अभियान चलाया गया। इसके परिणामस्वरूप माओवादियों के एक प्रमुख ठिकाने का पता चला। उन्होंने बताया कि उक्त ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि इससे माओवादियों द्वारा भारी मात्रा में जमा किए गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद हुए। उन्होंने कहा कि नक्सलियों का इरादा इन हथियारों का इस्तेमाल निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ करने का था।


ये हथियार बरामद किए 
अधिकारी ने बताया कि जब्त हथियारों में 148 गोलियां, 14 ग्रेनेड, दो बारूदी सुरंग, 13 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और अन्य सामान शामिल हैं।

खिलारी ने कहा कि इससे क्षेत्र में माओवादियों के विध्वंसकारी और राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों को बड़ा झटका लगा है।उन्होंने कहा कि संदेह है कि विस्फोटक आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (एओबीएसजेडसी) के नक्सलियों के हैं। उन्होंने कहा कि इस जब्ती के मद्देनजर इस क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed