{"_id":"656028a73532228a720f0489","slug":"odisha-man-kills-wife-and-two-year-old-daughter-by-releasing-cobra-into-bedroom-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में एक शख्स ने की हदें पार, कमरे में सांप छोड़कर पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में एक शख्स ने की हदें पार, कमरे में सांप छोड़कर पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार
Fri, 24 Nov 2023 10:08 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंजाम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:08 AM IST
सार
यह डरावनी घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेईगांव में हुई।आरोपी की पहचान के गणेश पात्रा के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश और उसकी पत्नी के बसंती पात्रा की आपस में नहीं बनती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओडिशा के गंजाम जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 25 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर जहरीले सांप को कमरे में छोड़कर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
आपस में नहीं बनती थी
यह डरावनी घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेईगांव में हुई। आरोपी की पहचान के गणेश पात्रा के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश और उसकी पत्नी के बसंती पात्रा (23) की आपस में नहीं बनती थी। उनकी शादी 2020 में हुई थी। दो साल की एक बेटी देबास्मिता भी थी।
विज्ञापन
सपेरे से खरीदा सांप
अधिकारी ने बताया कि उसने पत्नी और बेटी को मारने के लिए कथित तौर पर एक सपेरे से यह कहकर सांप खरीदा था कि वह पूजा में उसका इस्तेमाल करेगा। छह अक्तूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा को लाया। बाद में, रात में जब पत्नी और बेटी सो गए तो उसने कमरे में सांप छोड़ दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
एक महीने बाद गिरफ्तार
गंजाम के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने बताया कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपी के ससुर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद उससे पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने में देरी होने से उसे घटना के एक महीने बाद गिरफ्तार किया गया था।
गणेश ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और आरोपों से इनकार करता रहा। हालांकि, बाद में खुद का गुनाह कबूल कर लिया कि उसने अपराध किया है।