फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha man gives triple talaq after wife lost money from cyber crime

Odisha: पत्नी हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार तो पति ने दे दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 09 Apr 2023 09:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Apr 2023 09:39 AM IST
सार

दंपति की शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए हैं और आरोपी पति गुजरात में रहकर काम करता है। केंद्रपाड़ा पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम महिला विवाह अधिकार सुरक्षा कानून और दहेज रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Odisha man gives triple talaq after wife lost money from cyber crime
तीन तलाक का केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। दरअसल महिला ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुई तो गुस्साए पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। घटना ओडिशा के केंद्रपाड़ा इलाके की है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
खबर के अनुसार, बीती एक अप्रैल को केंद्रपाड़ा इलाके में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में महिला ने बताया कि उसने ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होकर डेढ़ लाख रुपए गंवा दिए, जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो गुस्साए पति ने महिला को तुरंत तीन तलाक दे दिया। महिला ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया कि दहेज के लिए भी उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। 
विज्ञापन


दंपति की शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए हैं और आरोपी पति गुजरात में रहकर काम करता है। केंद्रपाड़ा पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम महिला विवाह अधिकार सुरक्षा कानून और दहेज रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Paper leak: ओडिशा की एक बिल्डिंग में मजदूरी करता मिला वांटेड शेर सिंह मीणा, राजस्थान एसओजी ने किया गिरफ्तार

तीन तलाक पर लग चुका है प्रतिबंध
बता दें कि साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया था। कोर्ट ने तीन तलाक को कुरान के बुनियादी सिद्धांत के खिलाफ माना और कहा कि यह शरिया कानून का भी उल्लंघन करता है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके उल्लंघन पर तीन साल की सजा का प्रावधान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed