फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Immolation Case Updates Police probing CCTV footage female buying petrol investigation intensified

Odisha Immolation: पेट्रोल खरीदने का CCTV फुटेज मिला, पुलिस बोली- मृतका जैसी ही कदकाठी..; आत्मदाह की जांच तेज

Sun, 20 Jul 2025 05:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 05:07 AM IST
सार

ओडिशा पुलिस ने बालासोर आत्मदाह मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस एक पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक युवती बोतल में पेट्रोल खरीदते हुए दिख रही है। पुलिस का कहना है कि इस युवती की कदकाठी और उम्र आत्मदाह करने वाली छात्रा से मिलती है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवती ने पेट्रोल कहां से खरीदा था। 
 

विज्ञापन
Odisha Immolation Case Updates Police probing CCTV footage female buying petrol investigation intensified
बालासोर आत्मदाह मामले में अबतक क्या हुआ - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा पुलिस को शनिवार को एक पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक युवती बोतल में पेट्रोल खरीदते हुए दिख रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की कदकाठी और उम्र बालासोर कॉलेज परिसर में आत्मदाह करने वाली छात्रा जैसी ही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती लगभग उसी समय बोतल में पेट्रोल खरीद रही थी, जब छात्रा ने खुद को आग लगाई थी। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इलाके के पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा को पेट्रोल कहां से मिला। इस बीच, जिले के पेट्रोल पंपों ने बोतलों में पेट्रोल देना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


12 जुलाई को कॉलेज परिसर में छात्रा ने किया था आत्मदाह
गौरतलब है कि फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय की छात्रा ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसने इस संबंध में कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) से शिकायत की थी। लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए, छात्रा ने 12 जुलाई को कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली थी। 14 जुलाई की रात को एम्स-भुवनेश्वर में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की एक दोस्त ने चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। उसने बताया था कि कॉलेज की आंतरिक समिति की रिपोर्ट के बाद वह तनाव में थी। मुद्दे के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए उसने कहा कि आज विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्र संघ- NSUI और प्रदेश की विपक्षी पार्टी- बीजू जनता दल ने पीड़िता का साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Odisha Immolation: चौंकाने वाला खुलासा- कॉलेज की ICC रिपोर्ट से तनाव में आत्मदाह; NSUI-BJD पीड़िता के साथ नहीं


यूजीसी की टीम ने प्रिंसिपल और ICC सदस्यों से की पूछताछ
दूसरी ओर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तथ्य-खोजी टीम भी इस घटना की जांच कर रही है। टीम पिछले दो दिनों से कॉलेज से जुड़े लोगों से मिल रही है। यूजीसी की टीम ने कॉलेज प्रिंसिपल और आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के सदस्यों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मृतक छात्रा द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के कोई सबूत नहीं मिले हैं। टीम का नेतृत्व कर रहे राजकुमार मित्तल ने कहा कि टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। 

ये भी पढ़ें: Odisha Girl Ablazed: 70 फीसदी जल चुकी है 15 साल की किशोरी, 14 डॉक्टरों की टीम करेगी इलाज; AIIMS में निषेधाज्ञा

राज्य महिला आयोग कार्यालय के बाहर बीजद की महिला शाखा का प्रदर्शन
उच्च शिक्षा विभाग की एक तथ्य-खोजी टीम भी इस घटना की अलग से जांच कर रही है। इसी बीच, विपक्षी बीजद की महिला शाखा ने राज्य महिला आयोग के भुवनेश्वर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आयोग पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाह होने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर महिला आयोग में खाली पद जल्द नहीं भरे गए, तो वे आयोग का कार्यालय बंद कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed