फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Husband among two arrested in pregnant woman murder case Hindi news crime news

Odisha: गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पति समेत दो गिरफ्तार, गोली मार दिया वारदात था को अंजाम

Fri, 13 Dec 2024 11:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 11:56 PM IST
सार

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति और साले को गिरफ्तार किया। राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने बताया कि हत्या के पीछे मुख्य कारण देबेन का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था।

विज्ञापन
Odisha: Husband among two arrested in pregnant woman murder case Hindi news crime news
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक पति ने ही अपने पत्नी की हत्या कर दी। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को सुंदरगढ़ जिले में एक गर्भवती महिला की हत्या के मामले में उसके पति और साले को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को टिकायतपाली थाना क्षेत्र के झिर्डापाली गांव में हुई, जहां सात महीने की गर्भवती महिला सौम्या बेहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके पति देबेन बेहरा और साले सत्यनारायण बेहरा को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
मामले में राउरकेला के पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने बताया कि हत्या के पीछे मुख्य कारण देबेन का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपराध में इस्तेमाल हथियार को छिपाने की योजना बनाई थी। पहले, देबेन और उसके परिवार ने मीडिया को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने महिला को गोली मारी और उसका मंगलसूत्र चुरा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जब पुलिस ने जांच की तो देबेन और उसके परिवार के बयानों में फर्क पाया, जिससे मामले में गड़बड़ी का शक हुआ। मृतक महिला के माता-पिता ने भी आरोप लगाया कि हत्या में देबेन और उसके परिवार का हाथ था। इस जोड़े की शादी इस साल फरवरी में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed