फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha GST busts fake invoicing racket and arrests 2 masterminds in fraud of 323 crore rupees

ओडिशा: 323 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश, एक सीए समेत दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Fri, 03 Sep 2021 06:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Sep 2021 06:56 PM IST
सार

ओडिशा में फर्जी इनवॉइस बनाने वालों के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और सैकड़ों करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी सामने आई है।

विज्ञापन
Odisha GST busts fake invoicing racket and arrests 2 masterminds in fraud of 323 crore rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

ओडिशा की जीएसटी प्रवर्तन शाखा ने 323 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का खुलासा किया है और राज्य में फर्जी चालान बनाने से जुड़ी गतिविधियों में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


राज्य जीएसटी प्रवर्तन शाखा ने गुरुवार को झारसुगुड़ा के चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित कुमार अग्रवाल और एसएस सिंडिकेट, भुवनेश्वर के मालिक सतेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। कटक स्थित वाणिज्यिक कर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आयुक्तालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों को 13 फर्जी कंपनियां बनाने और संचालन में शामिल मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
विज्ञापन


अग्रवाल को झारसुगुडा में और यादव को भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अन्य लोगों के साथ मिलीभगत में 13 अस्तित्वहीन व्यावसायिक संस्थाओं के नाम पर 1,819 करोड़ रुपये के नकली खरीद और बिक्री के चालान बनाकर 323 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया और उसे आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि गिरोह ने हाल ही में पेश किए गए जीएसटी के सरलीकरण का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की। इन्होंने पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यप्रदेश और दिल्ली में जीएसटी के तहत फर्जी फर्म को रजिस्टर करा रखा था। राज्य जीएसटी शाखा ने अब तक 23 लोगों को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed