फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha govt downgrades Patnaik's security to Y category: Official

Odisha: ओडिशा सरकार ने घटाई पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सुरक्षा, अब केवल दो हवलदार तैनात होंगे

Thu, 31 Oct 2024 08:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 31 Oct 2024 08:52 PM IST
सार

Odisha: एक अधिकारी ने बताया कि उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति की सिफारिश के बाद नवीन पटनायक की सुरक्षा में लगे अधिकांश सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। अब पटनायक के साथ हवलदार रैंक के सिर्फ दो सुरक्षाकर्मी होंगे।

विज्ञापन
Odisha govt downgrades Patnaik's security to Y category: Official
नवीन पटनायक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ओडिशा सरकार ने पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक की सुरक्षा को घटाकर वाई श्रेणी कर दिया है। पहले उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात होंगे हवलदार रैंक के दो सुरक्षाकर्मी
अधिकारी ने बताया कि उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति की सिफारिश के बाद पटनायक की सुरक्षा में लगे अधिकांश सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। अब पटनायक के साथ हवलदार रैंक के सिर्फ दो सुरक्षाकर्मी होंगे। उन्होंने बताया कि आमतौर पर पूर्व मुख्यमंत्रियों को दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) दिए जाते हैं। पटनायक को जब भी अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता होगी, स्थानीय पुलिस द्वारा उसे उपलब्ध कराया जाएगा। विशेषकर जब वह भुवनेश्वर के बाहर पर होंगे। 
विज्ञापन


नवीन पटनायक ने 24 वर्षों के बाद खोई सत्ता
हालांकि, पटनायक ने निजी तौर पर भी दो वरिष्ठ पीएसओ नियुक्त किए हैं, जो हाल ही में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस साल आम चुनाव के बाद पटनायक ने 24 वर्षों बाद सत्ता खोई थी। जिसके बाद उनके आवास और सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों की संख्या घटाकर 23 कर दी गई थी। जबकि पहले उनके आवास नवीन निवास पर तीन शिफ्ट में 268 कर्मी तैनात थे। पिछले सास सितंबर में तत्कालीन बीजद सरकार ने पटनायक की सुरक्षा के लिए एक विशेष दस्ते का गठन किया था। सुरक्षा में कटौती के फैसले पर बीजद के एक पूर्व मंत्री ने कहा, लोग खुद फैसला करें कि पटनायक को पर्याप्त सुरक्षा मिलनी चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed