{"_id":"5fe0e52b8ebc3e3c554fbbaa","slug":"odisha-governments-decision-rapid-antigen-test-to-be-done-in-private-lab-for-100-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा सरकार का फैसला, निजी लैब में 100 रुपये में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा सरकार का फैसला, निजी लैब में 100 रुपये में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट
Mon, 21 Dec 2020 11:40 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा सरकार ने कोविड-19 टेस्ट के लिए 100 रुपये की दर तय की है। राज्य में किसी भी निजी लैब में 100 रुपये में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। कोविड-19 टेस्ट के लिए देश में अब तक की ये सबसे सस्ती दर है।
विज्ञापन
ओडिशा में कोविड-19 के 363 नए मामले, तीन और लोगों की मौत
ओडिशा में कोविड-19 के 363 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,26,596 हो गए। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,839 हो गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 30 जिलों में से 27 में ये नए मामले सामने आए। नए 363 मामलों में से 208 विभिन्न पृथक केन्द्रों में सामने और 155 पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
इनमें से सबसे अधिक 50 मामले मामले खुर्दा और फिर 35 सुंदरगढ़ जिले में सामने आए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और संक्रमित लोगों की मौत हो गई। राज्य में अभी 3,057 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 3,21,647 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।