{"_id":"5b3eedc24f1c1ba1288b4eb8","slug":"odisha-government-sent-letter-to-governor-s-office-seeking-details-for-a-trip-that-cost-46-18-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: राज्यपाल की यात्रा में हुए 46.18 लाख खर्च, सरकार ने मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा: राज्यपाल की यात्रा में हुए 46.18 लाख खर्च, सरकार ने मांगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Fri, 06 Jul 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा सरकार ने राज्यपाल गणेशी लाल से उनकी हरियाणा के लिए की गई यात्रा के दौरान खर्च हुए 46.18 लाख रुपये का स्पष्टीकरण मांगा है। बीते महीने राज्यपाल ने हरियाणा में अपने गृह नगर सिरसा का दौरा किया था। बताया जा रहा है कि उस दौरान उन्होंने विमान और हेलिकॉप्टर का प्रयोग किया।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्यपाल ऑफिस में भेजे गए लेटर में पूछा गया है कि माननीय राज्यपाल के लिए हेलिकॉप्टर सेवा लेना के कारण और परिस्थितियों के बारे में बताया जाए। लेटर के मुताबिक यह भी बताया जाए कि यात्रा के लिए जो विमान लिया गया था उसके लिए सक्षम अधिकारी की मंजूरी ली गई थी या नहीं।
विज्ञापन
लेटर के अनुसार राज्यपाल ने दिल्ली जाने के लिए चाटर्ड जेट का प्रयोग किया था। इसके बाद हरियाणा के सिरसा जाने के लिए उन्होंने विमान का प्रयोग किया। लेटर में जेट का खर्चा 41.18 लाख और विमान का खर्चा 5 लाख बताया गया है। बता दें राज्यपाल गणेशी लाल को राष्ट्रपति ने मई में नियुक्त किया था।
विज्ञापन