फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Flood Recovery: Power Restored in Over 96% Areas, 6,400 Workers Deployed

ओडिशा: बाढ़ प्रभावित गंजाम में युद्धस्तर पर टेलीकॉम सेवाएं बहाल, 96 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली चालू

Sun, 01 Nov 2026 05:00 PM IST
शिवम गर्ग डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 01 Nov 2026 05:00 PM IST
सार

ओडिशा के बाढ़ और चक्रवात प्रभावित इलाकों में बिजली और टेलीकॉम सेवाएं बहाल करने का काम तेज है। 6400 से अधिक कर्मचारी जुटे हैं। आठ जिलों में 96 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

विज्ञापन
Odisha Flood Recovery: Power Restored in Over 96% Areas, 6,400 Workers Deployed
मोहन चरण माझी, सीएम, ओडिशा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए 'मिशन मोड' में काम करते हुए, ओडिशा सरकार ने गंजाम जिले के चक्रवात और अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से प्रभावित इलाकों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी बहाली की स्थिति की समीक्षा की। बाढ़ प्रभावित गंजाम में युद्धस्तर पर टेलीकॉम सेवाएं बहाल की जा रही हैं। 96 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली चालू हो गई है। इस बहाली के कार्य में 6400 से अधिक कर्मचारी जुटे हैं। 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक, बीएसएनएल व अन्य टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं ने गंजाम जिले के 20 ब्लॉकों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी सफलतापूर्वक बहाल कर दी है। ओडिशा सरकार द्वारा गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी के अनुसार, बाकी प्रभावित क्षेत्रों में बहाली का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इसमें बीएसएनएल के अंतर्गत 2 ब्लॉक, जिओ के अंतर्गत 8 ब्लॉक और एयरटेल के अंतर्गत 7 ब्लॉक शामिल हैं। टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि वे बहाली के काम में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि कल शाम तक बाकी सभी प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बहाल हो जाए। बहाली का काम चरणों में आगे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे पानी का स्तर कम हो रहा है, टीमें उन साइटों को ठीक करने में जुटी हैं, जहां पानी भरने के कारण बीटीएस, बैटरी, पावर प्लांट और डीजी सेट तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। विभाग बहाली प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहा है। सभी टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय किया जा रहा है, ताकि काम में आने वाली चुनौतियों को दूर किया जा सके। जल्द से जल्द निर्बाध टेलीकॉम सेवाएं फिर से शुरू हो सकें।
विज्ञापन


ओडिशा के कई जिलों में 99 प्रतिशत से अधिक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में, जो चक्रवात से प्रभावित हुए हैं, वहां युद्ध स्तर पर बिजली बहाली का काम चल रहा है। आठ जिलों के प्रभावित इलाकों में से 96 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। 6400 से अधिक कर्मचारी इस बहाली कार्य में जुटे हुए हैं। अपनी बेहतरीन तैयारियों, जमीनी स्तर पर आपसी तालमेल और उपभोक्ताओं के कल्याण के प्रति समर्पण दिखाते हुए, टीमों ने बौध, मलकानगिरी और रायगडा जिलों के साथ-साथ बेरहामपुर शहर में 100% बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अक्तूबर को शाम 7:00 बजे तक, नबरंगपुर में 99.65%, कोरापुट में 99.20%, कंधमाल में 99.13% और गजपति में 96.09% बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है। गंजाम जिले में 93.27% बहाली का काम पूरा हो गया है, जिसमें सभी 33 केवी फीडर और पावर सबस्टेशन (पीएसएस) को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। बिजली बहाली का यह काम डिस्कॉम के लाइनमैन और फील्ड कर्मचारियों ने किया, जिन्होंने हवा की गति कम होते ही काम शुरू कर दिया था। भारी बारिश, जलभराव वाले खेतों और गिरे हुए पेड़ों से अवरुद्ध सड़कों के बीच, उन्होंने मलबा हटाया। क्षतिग्रस्त खंभों और लाइनों को बदलकर फीडरों तथा सबस्टेशनों को फिर से चालू किया। इनमें कई इलाके ऐसे थे, जो बाढ़ के कारण बाकी हिस्सों से कट गए थे। गंजाम और गजपति जिलों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि बाकी प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके और सेवाएं सामान्य हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed