फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Enthralling air display by the Surya Kiran Aerobatic Team SKAT of the Indian Air Force IAF in Puri

भारतीय वायु सेना: सूर्यकिरण विमानों की एरोबैटिक टीम ने पुरी में हैरतअंगेज करतब दिखाए, देखें वीडियो

Sun, 18 Sep 2022 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 Sep 2022 09:02 PM IST
सार

इससे पहले एरोबैटिक टीम ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी हैरतअंगेज करतब दिखाए थे। यह एयर शो कुआखाई नदी तट पर बालीजात्रा मैदान पर हुआ था। विमानों ने अपनी उड़ानों के दौरान विभिन्न तरह की आकृतियां दिखाई थीं।

विज्ञापन
Odisha: Enthralling air display by the Surya Kiran Aerobatic Team SKAT of the Indian Air Force IAF in Puri
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण विमानों की एरोबैटिक टीम ने रविवार को ओडिशा के पुरी में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान वायु सेना के कई विमानों ने कई करतब दिखाए। सूर्यकिरण टीम ने राजभवन के समीप एयरशो किया। इससे पहले एरोबैटिक टीम ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी हैरतअंगेज करतब दिखाए थे। यह एयर शो कुआखाई नदी तट पर बालीजात्रा मैदान पर हुआ था। विमानों ने अपनी उड़ानों के दौरान विभिन्न तरह की आकृतियां दिखाई थीं।

विज्ञापन

 
आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजन
इसका आयोजन आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बंगाल की खाड़ी के ऊपर किया गया। कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल भी शामिल हुए। सूर्यकिरण विमानों के बेड़े ने कई फ्लाईपास्ट किए। एक करतब में एक विमान सीधे ऊपर से नीचे आया और वापस लौटते समय घूमता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम ने डाला खलल
इस रोमांचक प्रदर्शन में दो विमान विपरीत दिशाओं से 1,500 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से आमने-सामने आए। हालांकि, खराब मौसम की वजह से वायुसेना की टीम कुछ अन्य करतब नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed