{"_id":"61262b2a0657606fda4743f6","slug":"odisha-elderly-man-jumps-into-wife-funeral-pyre-and-burns-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पत्नी की मौत से बेहद आहत था बुजुर्ग, जलती चिता में कूद कर दे दी अपनी भी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पत्नी की मौत से बेहद आहत था बुजुर्ग, जलती चिता में कूद कर दे दी अपनी भी जान
Wed, 25 Aug 2021 05:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
ओडिशा के कालाहांडी जिले में अपनी पत्नी की मौत के आहत एक बुजुर्ग ने पत्नी की जलती चिता में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को गोलमुंडा ब्लॉक के सियालजोड़ी गांव की है।
विज्ञापन
निलामणि सबर (65) की पत्नी रायबाड़ी (60) की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि अंतिम संस्कार के वक्त जब निलामणि के चार बेटे व संबंधी परंपरानुसार पास में स्नान करने गए थे तभी उसने जलती चिता में छलांग लगा दी। ग्राम पंचायत के पूर्व समिति सदस्य निलामणि की वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन