फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: ED officials sought Fir copy to Police in Archana Nag Scandal News in Hindi

Archana Nag Scandal: अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल में घिरे बीजद के कई नेता, अब मामले में ED की भी एंट्री

Wed, 26 Oct 2022 10:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Oct 2022 10:32 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने अर्चना नाग मामले में दर्ज प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। संभव है कि जल्द ही ईडी नए सिरे से मामले की जांच शुरू करे। दरअसल, पुलिस ने हाल ही में अर्चना नाग के घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव व कम्प्यूटर जब्त किया था।

विज्ञापन
Odisha: ED officials sought Fir copy to Police in  Archana Nag Scandal News in Hindi
अर्चना नाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के चर्चित अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल में सत्तारूढ़ बीजद सरकार के कई नेता घिरते चले जा रहे हैं। आए दिन अर्चना नाग के साथ बीजद के नेताओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब इस हाईप्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने ओडिशा पुलिस से इस मामले में प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने अर्चना नाग मामले में दर्ज प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। संभव है कि जल्द ही ईडी नए सिरे से मामले की जांच शुरू करे। दरअसल, पुलिस ने हाल ही में अर्चना नाग के घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव व कम्प्यूटर जब्त किया था। इसके  बाद मामले में वित्तीय लेनदेन और अनियमितताओं का एंगल सामने आया, जिसके बाद आने के बाद पुलिस ने कहा था कि अगर मामले में निजी लोग शामिल हैं तो ईडी या फिर आयकर विभाग जांच कर सकता है। 
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
बता दें, हाल ही में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ साल पहले अर्चना नाग ने उसके ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाया था। इसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें ली गईं, जिनका इस्तेमाल कर सेक्स वीडियो बनाए गए। महिला ने बताया था कि इन वीडियो का इस्तेमाल कई राजनैतिक व बड़े लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बड़े नेताओं के साथ अर्चना की तस्वीरें 
जैसे-जैसे यह मामला आगे बढ़ता जा रहा है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक बीजद के कई नेताओं के साथ अर्चना नाग की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते पुलिस के लिए भी यह मामला उलझता जा रहा है। ऐसे हैं भाजपा सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उधर, इस मामले में ईडी की एंट्री के बाद संभावना है कि अर्चना के पति जगबंधु चंद के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed