{"_id":"66f9220f86bb96045e0abf28","slug":"odisha-deputy-cm-pravati-parida-said-to-distribute-money-subhadra-scheme-to-40-lakh-women-on-october-9-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: इस दिन 40 लाख महिलाओं को 'सुभद्रा योजना' के तहत मिलेंगे पांच हजार रुपये, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: इस दिन 40 लाख महिलाओं को 'सुभद्रा योजना' के तहत मिलेंगे पांच हजार रुपये, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी
Sun, 29 Sep 2024 03:16 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:16 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ने बताया कि सुभद्रा राशि की किस्त जारी करने के लिए मयूरभंज जिले का चयन किया गया है, क्योंकि इस जिले ने देश को महिला सशक्तीकरण का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा, 'हमारी राष्ट्रपति भी इसी जिले से आती हैं।
विज्ञापन
ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवाती परिदा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ओडिशा की उप-मुख्यमंत्री प्रवाती परिदा ने रविवार को बताया कि उनकी सरकार आगामी 9 अक्तूबर को 40 लाख लाभार्थी महिलाओं को सुभद्रा योजना के तहत पांच हजार रुपये जारी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर सुभद्रा योजना की शुरुआत की थी। उस दिन प्रधानमंत्री ने पहली किस्त के तहत 25.11 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में पांच-पांच हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
96 लाख महिलाओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया
उप-मुख्यमंत्री प्रवाती परिदा ने बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान 9 अक्तूबर को मयूरभंज जिले के बारीपदा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी कई अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सुभद्रा योजना की किस्त जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 96 लाख महिलाओं ने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि जो भी महिलाएं 7 अक्टूबर या उससे पहले आवेदन करती हैं, वो योजना के तहत राशि पाने की पात्र होंगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि सुभद्रा राशि की किस्त जारी करने के लिए मयूरभंज जिले का चयन किया गया है, क्योंकि इस जिले ने देश को महिला सशक्तीकरण का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा, 'हमारी राष्ट्रपति भी इसी जिले से आती हैं। साथ ही रथ यात्रा के दौरान बारीपदा में देवी सुभद्रा का रथ केवल महिला श्रद्धालु ही खींचती हैं।'
क्या है सुभद्रा योजना
गौरतलब है कि ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना, भगवान जगन्नाथ की बहन के नाम पर शुरू की गई है। यह योजना ओडिशा में भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं के लिए किए गए प्रमुख वादों में से एक थी। भाजपा को भी इस योजना के एलान का फायदा मिला और पार्टी जून में राज्य की सत्ता पर काबिज हो गई। सुभद्रा योजना के तहत, 21-60 वर्ष की आयु की सभी पात्र महिलाओं को 2024-25 और 2028-29 के बीच पांच साल की अवधि में 50,000 रुपये मिलेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को 5,000 रुपये की दो किस्तों में हर साल 10,000 रुपये मिलेंगे। इस योजना की एक किस्त राखी पूर्णिमा पर और दूसरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर जारी की जाएगी। इस पहल से राज्य की करीब 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन