{"_id":"5e38e72a8ebc3e4ad818a3c7","slug":"odisha-daily-wage-labourer-got-income-tax-notice-for-carrying-out-bank-transactions-of-rs-1-47-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: दिहाड़ी मजदूरी करने वाले को मिला आयकर नोटिस, देखकर उड़े होश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: दिहाड़ी मजदूरी करने वाले को मिला आयकर नोटिस, देखकर उड़े होश
Tue, 04 Feb 2020 09:08 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 04 Feb 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ओडिशा के नंबारंगपुर जिले में एक दिहाड़ी मजदूर को जब आयकर विभाग का नोटिस मिला तो वह चौंक गया। विभाग ने उसे 1.47 करोड़ रुपये के बैंक लेन-देन करने की वजह से नोटिस जारी किया है। पीड़ित का नाम सनाधरा गंद है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने पुरजारीभरंडी गांव के निवासी सनाधरा को नोटिस भेजा है। जिसमें उसे 1.47 करोड़ का बैंक लेन-देन करने की वजह से 2.59 लाख रुपये देने को कहा गया है। पीड़ित ने कहा, 'मुझे आयकर विभाग का नोटिस मिला है। जिसमें मुझे 2.59 लाख रुपये देने को कहा गया है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं यह टैक्स राशि कैसे भरुंगा।'
विज्ञापन
गंद ने कहा कि मैं मुश्किल से अपना खर्च चलाने के पैसे कमा पाता हूं। यह नोटिस उन्हें आकलन वर्ष 2014-15 के लिए भेजा गया है। उनका कहना है कि यह लेन-देन मेरे मालिक ने की हैं। उन्होंने कहा कि मेरे मालिक पप्पू अग्रवाल जो इसी गांव के हैं उन्होंने धोखे से कोरे कागज और जमीन के पट्टे पर मेरे हस्ताक्षर लिए थे।
विज्ञापन
सनाधरा ने कहा, 'मैं सात सालों से अग्रवाल के यहां काम कर रहा था। इस दौरान उसने मुझसे मेरे जमीन का पट्टा मांगा जो मैंने उसे दे दिया। मुझे नहीं पता कि उसने उसके साथ क्या किया। अब मुझे आईसीआईसीआई बैंक में की गई बड़ी राशि के लेन-देन के लिए आयकर विभाग से नोटिस मिला है।'