{"_id":"5c3f1513bdec22736c04b5ac","slug":"odisha-congress-working-president-and-mla-naba-kisore-das-resigns-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के ओडिशा दौरे से पहले कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष नबा किशोर का इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल के ओडिशा दौरे से पहले कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष नबा किशोर का इस्तीफा
Wed, 16 Jan 2019 04:57 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 25 फरवरी को ओडिशा दौरे पर जाने वाले हैं। राहुल के दौरे से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ओडिशा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारसुगुड़ा से कांग्रेस विधायक नबा किशोर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दास ने राहुल गांधी को एक खत लिखते हुए कहा कि मेरे इलाके के लोग और वोटर चाहते हैं कि मैं बीजद से अगला चुनाव लड़ूं।
विज्ञापन
Odisha Congress Working President and Jharsuguda MLA, Naba Kisore Das resigns from party. In a letter written to Rahul Gandhi he said "The people and voters of my area want that I should contest the next election from BJD." pic.twitter.com/3xhv33ph5a
— ANI (@ANI) January 16, 2019विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ ओपीसीसी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक का कहना है कि दास के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि दास झारसुगुडा जिले के लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने बीजद उम्मीदवार को 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में हराया था।
विज्ञापन
नबा किशोर दास ने लिखा, इस्तीफा देने के लिए मैं क्षमा चाहता हूं। अपने इलाके का विकास करने के लिए मैंने बीजद में शामिल होने का लोगों की सलाह पर निर्णय लिया है। विधायक दास ने अपने इस्तीफा पत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक के साथ किसी तरह का विरोधाभास नहीं होने का भी उल्लेख किया है।