फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neet and jee main 2020 exams news in Hindi: Odisha CM Naveen Patnaik spoke to PM Modi for postponement of NEET-JEE exams

NEET, JEE Exams 2020 : ओडिशा के सीएम भी परीक्षा के विरोध में उतरे, पीएम मोदी से की बात

Thu, 27 Aug 2020 01:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Neet and jee main 2020 exams news in Hindi: Odisha CM Naveen Patnaik spoke to PM Modi for postponement of NEET-JEE exams
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवीन पटनायक (फाइल फोटो)

देश में नीट और जेईई (मेंस) परीक्षा को लेकर चल रहे विरोध और समर्थन के बीच गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की।

विज्ञापन


नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए नीट और जेईई की परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया। पटनायक ने बताया कि राज्य के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं, इसे देखते हुए परीक्षा को स्थगित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय, ओडिशा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

 

 

बता दें कि, इससे पहले पटनायक ने मंगलवार को (25 अगस्त) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर सितंबर में आयोजित होने जा रही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) को स्थगित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कोविड-19 महामारी के माहौल में विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र जाना काफी असुरक्षित होगा। जेईई मेन परीक्षा 1-6 सितंबर के बीच होनी है जबकि नीट 13 सितंबर को होगी। 

 

पटनायक ने पत्र में लिखा था कि 'ओडिशा से जेईई मेन में 50 हजार और नीट में 40 हजार बच्चों को शामिल होना है। जबकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने राज्य में सिर्फ सात शहरों में ही सेंटर बनाए हैं। ऐसे में कोविड-19 महामारी के चलते बच्चों को परीक्षा केंद्र पर जाना असुरक्षित होगा। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमण के मामलों को देखते हुए कई जिलों में स्थानीय तौर पर लॉकडाउन/शटडाउन चल रहा है। वहां परिवहन सुविधाएं भी बाधित हैं। इसके अलावा ओडिशा का काफी बड़ा आदिवासी इलाका शहरी क्षेत्रों से दूर है। आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए काफी लंबी यात्रा करके आना होगा। ऐसे में मैं परीक्षा स्थगित कर इसे बाद में कराने का अनुरोध करता हूं।'

सभी 30 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग
पटनायक ने कहा है कि एनटीए जब भी परीक्षा आयोजित करे, तो राज्य के सभी 30 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए ताकि छात्रों को आने-जाने में 2-3 घंटे से ज्यादा समय न लगे। इससे परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। 


 

पटनायक से पहले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे समेत कई राजनेता भी नीट और जेईई परीक्षा टालने की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed