फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha cm naveen patnaik attacks on pm narendra modi government 

नवीन पटनायक का मोदी सरकार पर कटाक्ष, कहा- 'अधजल गगरी छलकत जाए'

Tue, 02 Oct 2018 06:43 PM IST
भाषा, भुवनेश्वर
भाषा, भुवनेश्वर Updated Tue, 02 Oct 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Odisha cm naveen patnaik attacks on pm narendra modi government 

केंद्र में भाजपा शासित राजग सरकार पर करारा प्रहार करते हुए ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को करारा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भगवा दल उन्हें ‘अधजल गगरी छलकत जाए’ मुहावरे की याद दिलाता है। राज्य के सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक ने कहा कि राजग सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पायी है।

विज्ञापन


बीजद की ‘एक महीने की’ जन संपर्क पदयात्रा को विदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अपने चुनाव घोषणापत्र में भाजपा ने ओड़िशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। हम जानते हैं कि अधजल गगरी छलकत जाए।’’ 
विज्ञापन


बीजद की यह यात्रा तब हो रही है जब कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह 2019 के चुनाव में उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए कई मौकों पर राज्य का दौरा कर चुके हैं। वैसे पटनायक ने राज्य के मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना शुरु करना पड़ा क्योंकि केंद्र ने आयुष्मान भारत के लिए उनकी शर्तों को नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ओड़िशा भाजपा ने कहा कि ओड़िशा को कई कारकों की वजह से विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं मिल पाया और उनमें से एक राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय धनराशि का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed