फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha CBI attaches property worth 15 crore from retired railway officer premises in Bhubaneswar

CBI: रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, 17 किलो सोना बरामद

Thu, 19 Jan 2023 06:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 06:14 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया, तीन जनवरी को कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में 1987 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
Odisha CBI attaches property worth 15 crore from retired railway officer premises in Bhubaneswar
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा के भुवनेश्वर में रेलवे के एक सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के परिसरों की तलाशी ली। एजेंसी ने इस दौरान 17 किलो सोना व 1.57 करोड़ रुपये की नकदी समेत करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, एजेंसी ने तीन जनवरी को कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में 1987 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। अधिकारी पर कथित रूप से 1.92 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है। तलाशी के दौरान अधिकारियों को नकदी और सोने के अलावा बैंक और डाक जमा की ढाई करोड़ रुपये की रसीदें और बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। जब्त सोने की कीमत आठ से दस करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि जेना 6 मार्च, 1989 को सेवा में शामिल हुए और रेलवे से पीसीसीएम के रूप में पिछले साल सेवानिवृत्त हुए। एजेंसी के मुताबिक, जेना की पत्नी रोसिना जेना एक गृहिणी हैं, जिनकी आय का कोई बड़ा स्रोत नहीं है, लेकिन वह नियमित रूप से आईटीआर (आयकर रिटर्न) दाखिल करती रही हैं। पीके जेना के पास वेतन और किराये के अलावा आय का कोई अन्य स्रोत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकर पर भी मारा छापा
सीबीआई ने ओडिशा में चल रहे तलाशी अभियान में सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी लॉकर से अतिरिक्त 36 लाख रुपये और 457 ग्राम सोने के सिक्के बरामद किए हैं।

हॉकी विश्व कप टिकटों की कालाबाजारी करते 5 गिरफ्तार
पुलिस ने यहां चल रहे हॉकी विश्व कप के टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक विशेष टीम को यह जानकारी मिली थी कि कलिंगा स्टेडियम पर हो रहे मैचों में टिकटों की कालाबाजारी में एक गिरोह शामिल है। शहीद नगर पुलिस ने एक व्यवसायी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच ओडिशा के खेल और युवा कार्यमंत्री टी के बहेड़ा ने कहा कि पुलिस को इस तरह के आरोपों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। 


सीबीआई ने उत्तराखंड के बिल्डर के 20 ठिकानों पर मारा छापा
उत्तराखंड में सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण के संबंध में बिल्डर सुधीर कुमार विंडलास और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने 20 स्थानों पर तलाशी ली।
सीबीआई ने राजपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज चार एफआईआर की जांच अपने हाथ में ली है। तलाशी के दौरान सीबीआई की टीम को कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। आरोप है कि अभियुक्तों ने अन्य लोगों के साथ षड्यंत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया और अवैध निर्माण किया तथा अन्य की भूमि को फर्जीवाड़ा करके हड़प लिया। अभियुक्तों ने पाकिस्तान से युद्ध में पैर गंवाने वाले जवान के साथ धोखाधड़ी की है। मालूम हो कि जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर यह बिल्डर विवादों में रहा है। ऐसे में सीबीआई इन्हीं पहलुओं को लेकर पारिवारिक लोगों से पूछताछ के साथ ही दस्तावेजों से भी जानकारियां जुटा रही है। एजेंसी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed