{"_id":"637fd2988852b9485c6d4c26","slug":"odisha-case-filed-after-engineering-student-alleges-torture-by-seniors-in-hostel-crime-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल में सीनियर्स पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल में सीनियर्स पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज
Fri, 25 Nov 2022 01:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 25 Nov 2022 01:52 AM IST
सार
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग के सेकंड ईयर के छात्र ने आरोप लगाया कि फोर्थ ईयर के करीब 15 छात्रों ने हॉस्टल में उसे रोका और आंखें नीची करने को कहा। साथ ही उसे गालियां दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएसएसयूटी-बुर्ला) में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने सीनियर्स पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हॉस्टल में उसके साथ सीनियर्स ने अभद्र व्यवहार किया। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्र ने सीनियर्स पर लगाया मारपीट का आरोप
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग के सेकंड ईयर के छात्र ने आरोप लगाया कि फोर्थ ईयर के करीब 15 स्टूडेंट्स ने हॉस्टल में उसे रोका और आंखें नीची करने को कहा। इसके अलावा गालियां दीं। इसके अलावा सीनियर छात्रों में से एक ने उसका कॉलर पकड़ लिया। आरोप है कि कॉलर से हाथ हटाने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही विश्वविद्यालय से निकलवाने की धमकी दी।
पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए विश्वविद्यालय करेगा बैठक
कुलपति बंशीधर मांझी ने कहा कि बुधवार को हुई घटना के बारे में छात्र से शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की आंतरिक अनुशासन समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी। जांच के बाद ही तथ्यों का मालूम चल सकेगा। दोषी पाए जाने पर आरोपी छात्रों के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुर्ला थाना प्रभारी निरीक्षक सुशांत कुमार दास ने बताया कि छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति और रैगिंग रोधी प्रकोष्ठ को भी एक रिपोर्ट भेजी जा रही है।