फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: BJD minister sarda nayak showered money singer took out blood of blood donor

Odisha: विवादों में घिरे पटनायक के मंत्री, मंच पर गायक पर बरसाए रुपये, डॉक्टर बन ब्लड डोनर का निकाला खून

Thu, 19 Oct 2023 04:35 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भुवनेश्वर Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 04:35 AM IST
सार

राउरकेला सरकारी अस्पताल में 16 अक्तूबर को आयोजित रक्तदान शिविर में एक नर्स खड़ी थी, मंत्री ने एक सुई का इस्तेमाल किया और रक्तदाता से खून निकाला। इसके बाद से ही विभिन्न हलकों से मंत्री पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Odisha: BJD minister sarda nayak showered money singer took out blood of blood donor
नवीन पटनायक (फाइल)

विस्तार

ओडिशा में बीजू जनता दल(बीजेडी) के मंत्री सारदा प्रसाद नायक विवादों में घिर गए हैं। उनपर एक रक्तदान शिविर में एक स्वयंसेवक का खून निकालना सहित सुंदरगढ़ जिले में कवाली कार्यक्रम में एक गायक पर पैसे बरसाने का आरोप है। श्रम और ईएसआई मंत्री नायक को वायरल वीडियो में एक गायक पर पैसे बरसाते और अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति का खून निकालते देखा गया था।

विज्ञापन


राउरकेला सरकारी अस्पताल में 16 अक्तूबर को आयोजित रक्तदान शिविर में एक नर्स खड़ी थी, नायक ने एक सुई का इस्तेमाल किया और दाता से रक्त निकाला। विभिन्न हलकों से सवाल उठाए गए कि मंत्री, जो राउरकेला के विधायक हैं, बिना किसी अनुभव के एक शिविर में खून कैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


कुछ यूं किया मंत्री ने बचाव
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद नायक ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए अपनी कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'रक्तदाता ने मुझसे रक्त लेने का अनुरोध किया और मैंने एक नर्स की मदद से उसकी इच्छाओं का सम्मान किया। कोविड-19 महामारी के दौरान, जब लोग बाहर आने से डरते थे, मैंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ 24 घंटे काम किया'।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कव्वाली गायक पर पैसे बरसाने वाले मामले में उन्होंने कहा 'प्रसिद्ध कवाली गायक देश का गौरव बताने वाला गीत गा रहे थे और दर्शक उनका सम्मान करना चाहते थे। उन्होंने एक जन प्रतिनिधि के रूप में मुझसे गायक का सम्मान करने का अनुरोध किया। मैंने उन्हें कुछ नकद राशि की पेशकश की जो पूरी तरह से मेरी मेहनत की कमाई से है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है।'


मंच पर डांस करने पर क्या बोला
इस पर नायक ने कहा, 'मैं अपने छात्र जीवन से ही डांस नंबरों में स्टेप्स डाल सकता हूं। यह एक उत्सव का अवसर था। लोगों ने मुझसे डांस करने का अनुरोध किया और मैंने लोगों की इच्छा के अनुसार सिर्फ एक या दो स्टेप्स रखे। मैं एक जागरूक व्यक्ति हूं।' मैं अपने कार्यों से पूरी तरह अवगत हूं, जिसका उद्देश्य समाज को कोई नुकसान पहुंचाना नहीं है।' हालांकि, उनके इस कृत्य पर काफी आलोचना हो रही है। नायक के राजनीतिक विरोधी उनके स्पष्टीकरण को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed