फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha bhubaneswar cuttack highway accident car dragged 500 meters by truck video viral news in hindi

रोंगटे खड़े कर देने वाला Video: भुवनेश्वर हाइवे पर ट्रक ने गाड़ी को 500 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचे कार सवार

Sat, 30 May 2026 01:34 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sat, 30 May 2026 01:34 PM IST
सार

भुवनेश्वर-कटक हाइवे पर एक ट्रक ने कार को करीब 500 मीटर तक घसीट दिया। इस खौफनाक हादसे के बाद कार सवारों के परिजनों ने ट्रक ड्राइवर पर जानबूझकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
odisha bhubaneswar cuttack highway accident car dragged 500 meters by truck video viral news in hindi
भुवनेश्वर हाइवे पर ट्रक ने कार को 500 मीटर घसीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Odisha Truck Car Accident Video: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कटक हाइवे से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य सामने आया है। यहां भुवनेश्वर से कटक की ओर जा रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी और फिर उसे करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। हाईटेक चौराहे के पास हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। हादसे के वक्त कार में लोग सवार थे जो बाल बाल बच गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई सकते में हैं। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही भुवनेश्वर की मंचेस्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ड्राइवर का मेडिकल टेस्ट भी करवाया जिसमें पुष्टि हुई है कि उसने शराब नहीं पी रखी थी। फिलहाल ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है कि उसने कार को टक्कर मारने के बाद रोका क्यों नहीं।
विज्ञापन


कार में थे लोग, फिर भी 500 मीटर तक घसीटा
लोकल रिपोर्ट के अनुसार, घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कार में लोग मौजूद थे। उसके बावजूद ट्रक चालक कार को हाइवे पर करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हाइवे से गुजर रहे लोगों में से किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कैसे शुरू हुआ विवाद? 
पुलिस का कहना है कि यह हादसा पहले टक्कर की वजह से शुरू हुआ था। ट्रक चालक ने पहले कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह डर गया और घबराहट में उसने ट्रक नहीं रोका। इसी वजह से कार ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। दूसरी तरफ कार में सवार लोगों के रिश्तेदारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने जानबूझकर कार सवारों को मारने की कोशिश की है।

पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह वाकई एक हादसा था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी। जानकारी के अनुसार यह ट्रक संबलपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीदों से भी आगे आकर बयान दर्ज कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बुजुर्ग मां का रो रोकर हुआ बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed