फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: ADM fell on stage while singing bhajan died of heart attack

Odisha: भजन गाते समय मंच पर गिरे एडीएम, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Thu, 11 Jul 2024 10:14 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 11 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Odisha: ADM fell on stage while singing bhajan died of heart attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा के गजपति जिले में प्रभु जगन्नाथ जी का भजन गाते समय अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) बीरेंद्र कुमार दास मंच पर गिर पड़े। बाद में उनकी मौत हो गई। वह गजपति जिले में एडीएम (राजस्व) के पद पर कार्यरत थे। बुधवार शाम को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। रिश्तेदारों ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में अधिकारियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया था। बीरेंद्र कुमार इसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन


गजपति कलेक्टर स्मृति रंजन प्रधान ने कहा, भजन गाते समय एडीएम अचानक गिर पड़े और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनका रक्तचाप बहुत अधिक था। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी संग्राम केशरी पांडा ने बताया, कलेक्टर से सूचना मिलने के बाद हमने डॉक्टरों की एक टीम बनाई और आधी रात के करीब दास को रिसीव किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चिकित्सा जांच से पता चला कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एडीएम की मौत पर गहरा दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed