फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha accused Centre of delaying formation of Mahanadi river water disputes tribunal

ओडिशा ने केंद्र सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ की मदद का आरोप, कहा- महानदी पर केंद्र कर रहा भेदभाव

Thu, 12 Apr 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Thu, 12 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Odisha accused Centre of delaying formation of Mahanadi river water disputes tribunal
महानदी नदी

ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने बुधवार को केंद्र सरकार पर महानदी नदी के पानी के विवाद को खत्म करने के लिए ट्रिब्यूनल के गठन में देरी होने का आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि ऐसा इस साल होने वाले छत्तीसगढ़ चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। बीजेडी विधायकों ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विधानसभा में कहा कि केंद्र ओडिशा के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है।

विज्ञापन


बीजेडी प्रमुख अमर प्रसाद सतपथी ने कहा- ट्रिब्यूनल बनाने की शर्तों को मुख्य सचिव को अभी तक नहीं बताया गया है। आखिर केंद्र सरकार ट्रिब्यूनल बनाने में देरी क्यों कर रही है। हम ओडिशा के हितों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। पिछले महीने केंद्र सरकार ने घोषणा की थी वह तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल बनाएगा जिसके मुखिया सुप्रीम कोर्ट के जज एएम खानविल्कर होंगे। वह छत्तीसढ़ और ओडिशा को समान पानी दिए जाने पर अपना फैसला सुनाएंगे।
विज्ञापन


जनवरी में केंद्र की दलीलों को दरकिनार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को ट्रिब्यूनल बनाने के लिए कहा था। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले महानदी नदी 851 किलोमीटर का रास्ता तय करती है। यह ओडिशा की अर्थव्यवस्था और खेती के लिए महत्वपूर्ण है। यह नदी ओडिशा के 30 जिलों में से 20 जिलों से होकर गुजरती है। बीजेडी विधायक सुमीर दास ने कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र और छत्तीसगढ़ में है और यह स्पष्ट नहीं है कि ओडिशा के हितों को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है। महानदी मामले में केंद्र छत्तीसगढ़ की मदद करना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed