फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha A 75 year old man murdered over suspicion of performing sorcery five suspects arrested

ओडिशा: हथौड़े-पत्थर से पीटकर बुजुर्ग को मार डाला, दो बच्चों की मौत के बाद जादू-टोने का था शक

Mon, 12 Apr 2021 09:53 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 12 Apr 2021 09:53 AM IST
सार

आरोपियों में से एक को शक था कि कुछ ही महीनों के अंदर उसके दो बच्चों की मौत के लिए धर्म नाइक जिम्मेदार है। विवाद के बाद हत्या को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Odisha A 75 year old man murdered over suspicion of performing sorcery five suspects arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के गंजाम जिले के एक गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई और उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को बुजुर्ग पर संदेह था कि वह जादू-टोना करता है इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। इस अपराध के पांच आरोपियों को रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान ढीमरीपंकल गांव के निवासी 75 वर्षीय धर्म नाइक के रूप में की गई है। नाइक की हत्या 29 मार्च को की गई थी। हत्या को आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्धों की पहचान ढीमरीपंकल के बुलू नाइक, बुधिराम नाइक, धोबा नाइक, रोहित नाइक के तौर पर की गई है जबकि दास नाइक लिंबाकंप्पा गांव का रहने वाला है। एक समाचार पत्र के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक को शक था कि कुछ ही महीनों के अंदर उसके दो बच्चों की मौत के लिए धर्म नाइक जिम्मेदार है।
विज्ञापन


जादू-टोने के शक में कर डाली बुजुर्ग की हत्या
समाचार पत्र की रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा गया, ‘एक आरोपी ने कुछ ही महीनों के भीतर अपने दो बच्चों को खो दिया था। ऐसे में उसे संदेह हुआ कि यह अस्वाभाविक है। आरोपियों ने पिछले कुछ हफ्तों देखा कि धर्म नाइक हर हफ्ते में दो बार उनके घर के बाहर कुछ सामग्री फेंक देता था। ऐसे में उन्हें शक हो गया कि धर्म ही बच्चों की मौत में शामिल था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शक के चलते पिछले हफ्ते ही आरोपियों ने बुजुर्ग को पकड़ लिया और उस पर जादू टोना करके दोनों बच्चों को मार डालने का इल्जाम लगाया। ऐसे में उनके बीच वाद-विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हथौड़े और पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने बाद में उसके शव को सरधापुर गांव की नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। 


आरोपियों ने कुबूला जुर्म
पुलिस ने अगले दिन यहीं से धर्म नाइक का शव बरामद किया और मृतक की बेटी सबिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जिसके बाद हत्या में शआमिल आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने अपराध कुबूल कर लिया है। उनके पास से खून से सने पत्थर का टुकड़ा, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।  उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed