{"_id":"63fe3568c06ba9ea6b0908b4","slug":"odisha-3-dead-in-explosion-at-cracker-unit-in-jagatsinghpur-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: जगतसिंहपुर में पटाखा इकाई में विस्फोट में तीन की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: जगतसिंहपुर में पटाखा इकाई में विस्फोट में तीन की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर
Tue, 28 Feb 2023 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कटक
पीटीआई, कटक
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बालीकुड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के माधुरी बाजार में दोपहर के समय हुई। विस्फोट यूनिट में आग लगने के बाद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे घर की एसबेस्टस की छत टूट गई। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान पटाखा इकाई के मालिक सुशांत कुमार प्रस्टी और उनके कर्मचारियों दिलू मोहंती और बुलू दास के रूप में हुई है।