फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   October 7 attacks caught Israel off-guard on strategic level: Former Israeli NSA

Israel: 'अचानक हमले ने सिस्टम की विफलता को उजागर किया, पर्याप्त जानकारी की कमी थी', पूर्व मोसाद प्रमुख का बयान

Sat, 18 Nov 2023 08:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Nov 2023 08:34 PM IST
सार

Israel: सिनर्जी कॉन्क्लेव में 'ग्लोबल रिस्क्स एंड इंटेलीजेंस' पर एक सत्र में मोसाद के पूर्व निदेशक ने जोर देकर कहा कि संघर्ष से बचने में खुफिया विफलता का दूरगामी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम-एशिया क्षेत्र में सामने आ रहे संकट को 'वैश्विक संकट' के रूप में संदर्भित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
October 7 attacks caught Israel off-guard on strategic level: Former Israeli NSA
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उजी अरद (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संकट ने एक वैश्विक जोखिम पैदा किया है, क्योंकि यह न केवल इस्राइल को प्रभावित करता है, बल्कि जिहादी समूहों के हमलों का शिकार होने वाले हर दूसरे लोकतांत्रिक देश को भी प्रभावित करता है। इस्राइल के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार उजी अरद ने शनिवार को यह बात कही। 

विज्ञापन

सिनर्जी कॉन्क्लेव में 'ग्लोबल रिस्क्स एंड इंटेलीजेंस' पर एक सत्र में मोसाद के पूर्व निदेशक ने जोर देकर कहा कि संघर्ष से बचने में खुफिया विफलता का दूरगामी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम-एशिया क्षेत्र में सामने आ रहे संकट को 'वैश्विक संकट' के रूप में संदर्भित किया जाना चाहिए क्योंकि 'इसमें बढ़ने की क्षमता है'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरद ने कहा, इस अप्रत्याशित हमले ने इस्राइल को रणनीतिक स्तर पर इस्राइल को हैरान कर दिया। हमले की प्रकृति इस्राइली खुफिया की स्थिति पर प्रकाश डालती है, जो हमले की भविष्यवाणी करने में विफल रही। नतीजतन, इस्राइल रणनीतिक रूप से न सोचने का परिणाम चुका रहा है। 
 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अचानक हमले और उसके परिणाम ने उनके सिस्टम की विफलता को उजागर किया है। उन्होंने कहा, हमने इस तरह के हमले का मुकाबला करने के लिए जरूरी चेतावनी प्रदान करने के लिए अपने तकनीकी साधनों के महत्व को बढ़ा-चढ़ाकर बताया। हमारे पास पर्याप्त खुफिया जानकारी की कमी थी। 
 

फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 1,200 लोग मारे गए थे और 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया था। हालांकि, अरद ने इस विचार का विरोध किया कि हमास यह सुनिश्चित करने में सफल रहा है कि इस्राइल की खुफिया जानकारी को वह चेतावनी न  मिले जिसकी उन्हें आवश्यकता थी।
 

उन्होंने आगे कहा, हम दुश्मन को जानने में भी असफल रहे। हमने उन जिहादी समूहों के चरित्र को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। यह दोहराते हुए कि संकटों ने एक वैश्विक जोखिम पैदा किया है, उन्होंने कहा कि यह न केवल इस्राइल को प्रभावित करता है, बल्कि हर लोकतांत्रिक देश को भी प्रभावित करता है जो इस तरह के हमलों का शिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed