आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
अनुच्छेद 370: सभी याचिकाओं पर आज से सुनवाई करेगी संविधान पीठ
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, पाबंदियों और हालात से जुडे़ संबधित मामलों को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए पांच जजों की संविधान पीठ के पास भेज दिया। यह पीठ इन सभी याचिकाओं पर मंगलवार से सुनवाई करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जरूरी खबर : रसोई से लेकर सड़क तक, आज से पूरे देश में लागू हों जाएंगे ये नए नियम
आज से भारत में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
शारदा चिटफंड : राजीव कुमार की अग्रिम जमानत पर आज आ सकता है फैसला
कलकत्ता हाईकोर्ट शारदा चिट फंड घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अपना फैसला सुना सकता है। सीबीआई के वकील वाईजे दस्तूर ने सोमवार को कुमार की जमानत का विरोध करते हुए न्यायमूर्ति एस मुंशी और एस दासगुप्ता की खंडपीठ के समक्ष अपनी दलीलें पूरी कीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर आज से यूपी में भी एनआरसी पर काम शुरू, कराई जाएगी वीडियो रिकॉर्डिंग
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्ट्रेशन (एनआरसी) का ड्राफ्ट जारी करने की डीजीपी मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। आज सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, आईजी, डीआईजी रेंज व एडीजी जोन को पत्र भेजकर इस पर काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चीन का राष्ट्रीय दिवस आज, हांगकांग में प्रदर्शन की इजाजत नहीं
कम्युनिस्ट चीन के 70वें स्थापना दिवस से पहले हांगकांग में लोकतंत्र की मांग तेज हो गई है। लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के राष्ट्रीय दिवस को मातम दिवस करार दिया है। प्रदर्शनकारी मंगलवार को चीनी राष्ट्रीय दिवस पर एक बड़ी रैली की तैयारी कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर