{"_id":"5d9296768ebc3e01734777fa","slug":"saradha-chit-fund-decision-on-rajeev-kumar-s-anticipatory-bail-can-possible-come-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा चिटफंड : राजीव कुमार की अग्रिम जमानत पर आज आ सकता है फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शारदा चिटफंड : राजीव कुमार की अग्रिम जमानत पर आज आ सकता है फैसला
Tue, 01 Oct 2019 05:27 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार (फाइल फोटो)
कलकत्ता हाईकोर्ट शारदा चिट फंड घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर एक अक्तूबर को अपना फैसला सुना सकता है। सीबीआई के वकील वाईजे दस्तूर ने सोमवार को कुमार की जमानत का विरोध करते हुए न्यायमूर्ति एस मुंशी और एस दासगुप्ता की खंडपीठ के समक्ष अपनी दलीलें पूरी कीं।
विज्ञापन
सीबीआई के वकील की दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने अपने दिन के लिए मामले का स्थगित कर दिया। इससे पहले गुरुवार को ही कुमार के वकीलों ने डिवीजन बेंच के समक्ष जमानत के पक्ष में अपनी दलीलें रख दिए थे।
विज्ञापन
25 सितंबर को कुमार के वकील के आग्रह पर सिर्फ मामले से जुड़े अधिवक्ताओं को ही अदालत से कैमरा कार्यवाही सुनवाई में मौजूदगी की अनुमति मिली थी। इससे पहले अलीपुर जिला और सत्र न्यायालय ने 21 सितंबर को कुमार की गिरफ्तारी याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन