फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Obscene Video Case Prajwal Revanna court Today News Updates in hindi

Obscene Videos: आरोपी प्रज्ज्वल रेवन्ना को अदालत में किया गया पेश, कोर्ट ने 10 जून तक के लिए हिरासत में भेजा

Thu, 06 Jun 2024 04:59 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Jun 2024 04:59 PM IST
सार

प्रज्ज्वल को 31 मई को अदालत ने छह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा था। उनकी हिरासत अवधि खत्म हो रही थी इसलिए उन्हें आज फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Obscene Video Case Prajwal Revanna court Today News Updates in hindi
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

कर्नाटक का अश्लील वीडियो कांड इन दिनों विवादों में हैं। पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना पर दुष्कर्म का आरोप है। उन्हें आज जनप्रतिनिधि अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनकी हिरासत अवधि को बढ़ा दिया है। प्रज्ज्वल अब 10 जून तक पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे।

विज्ञापन

बता दें, प्रज्ज्वल को 31 मई को अदालत ने छह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था। उन्हें जांच दल ने कर्नाटक की विशेष अदालत में पेश किया था। न्यायमूर्ति केएन शिवकुमार ने मामले की सुनवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया ट्रायल न कराने का अनुरोध
31 मई को प्रज्ज्वल के वकील, अरुण ने कहा था कि प्रज्ज्वल जांच में सहयोग करने के लिए आगे आए हैं। मीडिया से उनका अनुरोध है कि उनका मीडिया ट्रायल न किया जाए। उन्हें होलेनरसीपुरा मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

प्रज्ज्वल के खिलाफ ब्ल कॉर्नर नोटिस जारी
प्रज्ज्वल के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। ब्लू कॉर्नर नोटिस अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन की तरफ से जारी किया जाता है, जिसे इंटरपोल कहा जाता है। जानकारी के अनुसार, किसी अपराध के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान सहित अन्य जानकारी एकत्र करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग निकाय ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करता है। नोटिस के लिए जांच एजेंसी को इंटरपोल से अनुरोध करना पड़ता है। बता दें, इंटरपोल अलग-अलग तरह की कार्रवाई के लिए विभिन्न रंग के कॉर्नर नोटिस जारी करता है।



यह है मामला
बता दें कि 33 वर्ष के प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं और कई इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो गए हैं। रेवन्ना पर कथित तौर पर सैंकड़ों अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है। प्रज्ज्वल कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed