फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Obscene comment made on Captain Anshuman Singh's wife, NCW will file FIR

Captain Anshuman Singh: कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी पर की अभद्र टिप्पणी, NCW दर्ज कराएगा एफआईआर

Mon, 08 Jul 2024 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 08 Jul 2024 09:11 PM IST
सार

कैप्टन अंशुमन सिंह गत वर्ष अपने साथियों की जान बचाने की कोशिश में सियाचिन में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। दो दिन पूर्व ही उन्हें 'कीर्ति चक्र' प्रदान किया गया है। उनकी तरफ से उनकी धर्मपत्नी और मां ने राष्ट्रपति से इस सम्मान को ग्रहण किया।

विज्ञापन
Obscene comment made on Captain Anshuman Singh's wife, NCW will file FIR
शहीद की पत्नी का अपमान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सियाचिन में वीरगति को प्राप्त कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक यूजर को भारी पड़ गया। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ऐसी टिप्पणी को आपत्तिजनक और बेहद अपमानजनक बताते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस और साइबर अपराध के मामलों में एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। 

विज्ञापन


कैप्टन अंशुमन सिंह गत वर्ष अपने साथियों की जान बचाने की कोशिश में सियाचिन में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। दो दिन पूर्व ही उन्हें 'कीर्ति चक्र' प्रदान किया गया है। उनकी तरफ से उनकी धर्मपत्नी और मां ने राष्ट्रपति से इस सम्मान को ग्रहण किया। इस अवसर पर अंशुमन सिंह की धर्म पत्नी का बयान और वीडियो मीडिया की सुर्खियों में आ गए। इस पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने अभद्र बात कह दी, जो सोशल मीडिया में चर्चा में आ गया। जब यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के संज्ञान में आया, तो उन्होंने इसे बेहद अपमानजनक और एक वीरगति प्राप्त सैनिक की धर्मपत्नी के प्रति अभद्रतापूर्ण पाया। उन्होंने इस सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed