फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Obesity has become a new epidemic in India The rate of weight gain has doubled in three decades

भारत में मोटापा बना नई महामारी: तीन दशक में वजन बढ़ने की रफ्तार दोगुनी, हर चौथा शहरी वयस्क इसकी चपेट में

Mon, 18 Aug 2025 05:31 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 05:31 AM IST
सार

भारत में मोटापा अब गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। 1990 में जहां इसकी दर 9-10% थी, वहीं 2025 तक यह 20-23% तक पहुंच गई है। शहरीकरण, असंतुलित आहार, पैकेज्ड फूड, जंक फूड, घटती शारीरिक गतिविधि और तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों में हर चौथा वयस्क मोटापे से जूझ रहा है।

विज्ञापन
Obesity has become a new epidemic in India The rate of weight gain has doubled in three decades
मोटापा - फोटो : Freeoik.com

विस्तार

भारत में मोटापा अब सिर्फ एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति के रूप में उभर रहा है। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बात पर चिंता जताई। 1990 में जहां देश की वयस्क आबादी में मोटापे की दर  9-10% थी, वहीं 2025 तक बढ़कर 20 से 23% तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह वृद्धि शहरीकरण, असंतुलित आहार, घटती शारीरिक गतिविधि और बढ़ते तनाव के संयुक्त असर का नतीजा है।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार 1990 के दशक में भारत में मोटापे की समस्या सीमित थी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद कम थी। लेकिन 2000 के बाद आर्थिक विकास के साथ खानपान में बदलाव, पैकेज्ड फूड व शुगर ड्रिंक्स की बढ़ती खपत और जंक फूड के प्रसार ने स्थिति को बदल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Shabd Samman: शब्द सम्मान-2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, 30 सितंबर तक भेज सकते हैं प्रस्ताव और अनुशंसाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


चार में से एक वयस्क मोटापा से प्रभावित
2025 तक शहरी क्षेत्रों में हर चार में से एक वयस्क मोटापे से प्रभावित है। इसकी मुख्य वजह जीवनशैली का दबाव और खानपान की आदतें हैं। महानगरों और बड़े शहरों में लंबी ऑफिस दिनचर्या, घटती आउटडोर गतिविधियां भी मोटापे के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। प्रोसेस्ड, तैलीय और उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन तथा शारीरिक गतिविधि में कमी भी वजन बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें:- Parliament: छोटे अपराधों को सजा से बाहर करने वाला विधेयक लोकसभा में होगा पेश, 350 से अधिक संशोधनों का प्रस्ताव

प्रति व्यक्ति तेल की खपत  पांच गुना से ज्यादा बढ़ी
इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अनुसार 1990 के दशक की शुरुआत में भारत में प्रति व्यक्ति खाने वाले तेल की औसत खपत 3.5 से 4 लीटर प्रति वर्ष थी। लेकिन शहरीकरण, आय में वृद्धि और पैकेज्ड व तैलीय भोजन के प्रसार के कारण 2025 तक यह बढ़कर 19 से 20 किलोग्राम प्रति वर्ष (1.6 से 1.7 किलो प्रति माह) हो गई है, यानी पिछले तीन दशकों में यह लगभग पांच गुना बढ़ गई है। वहीं डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के लिए महीने में 500 से 600 ग्राम यानी रोज 15 से 20 ग्राम तेल का सेवन पर्याप्त है। इसके अधिक सेवन से मोटापा, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़  का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed