फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OBC creamy layer, A committee of Parliament has recommended raising the creamy layer limit for the OBC category

ओबीसी के लिए क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाई जाए, संसदीय समिति ने की सिफारिश

Fri, 31 Jul 2020 02:41 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 31 Jul 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
OBC creamy layer,  A committee of Parliament has recommended raising the creamy layer limit for the OBC category
सांकेतिक तस्वीर

संसद की एक समिति ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को बढ़ाने की सिफारिश की है। साथ ही साथ इसमें वेतन और कृषि आय को शामिल नहीं करने की भी अनुशंसा की गई है। दरअसल पहले क्रीमी लेयर की सीमा 8 लाख थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये किए जाने की सिफारिश की गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण से संबंधित स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में ये अनुशंसा की है। इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद गणेश सिंह कर रहे हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि ओबीसी वर्ग से संबंध रखने वालों के लिए शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है, हालांकि आठ लाख रुपये से अधिक की सालाना आमदनी वाले परिवार क्रीमी लेयर में आते हैं।
विज्ञापन


समिति के सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद ने पीटीआई को बताया कि सभी सदस्यों की आम राय थी कि क्रीमी लेयर की सीमा आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये की जाए क्योंकि इससे नौकरी अथवा शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए ओबीसी श्रेणी के तहत आवेदकों की संख्या में काफी गिरावट आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों ने यह भी कहा कि समिति के कुछ सदस्य क्रीमी लेयर की व्यवस्था से सहमत नहीं थे क्योंकि उनका कहना था कि अरक्षण आर्थिक विषमता नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से पिछड़ेपन पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed