फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nursery manager kidnaps woman and one month old baby for not repaying loan amount in Andhra Pradesh

Crime news: एक लाख रुपये न चुकाने पर बॉस ने किया पत्नी और बच्चे का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Oct 2022 09:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 09:00 AM IST
सार

महिला के पति ने नर्सरी के मैनेजर सुधाकर रेड्डी से एक लाख रुपये उधार लिए थे। महिला का पति नर्सरी पर पिछले 11 साल से काम कर रहा है। वह काफी से समय से रुपये नहीं चुका पा रहा था।

विज्ञापन
Nursery manager kidnaps woman and one month old baby for not repaying loan amount in Andhra Pradesh
महिला और बच्चे का किया गया अपहरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के वाईएसआर जिले में उधार के रुपये न चुकाने पर महिला और उसके एक माह के बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरण का आरोप महिला के पति के बॉस पर है। पुलिस के मुताबिक कर्ज न चुकाने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी नर्सरी के मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि महिला और उसके बच्चे को पति को सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला के पति ने नर्सरी के मैनेजर सुधाकर रेड्डी से एक लाख रुपये उधार लिए थे। महिला का पति नर्सरी पर पिछले 11 साल से काम कर रहा है। वह काफी से समय से रुपये नहीं चुका पा रहा था। महिला ने कहा,  नर्सरी मैनेजर सुधाकर रेड्डी एक लाख की जगह दो लाख रुपये चुकाने का दवाब बन रहा था। अक्सर वह तगादा करने आता और वह दो लाख रुपये की मांग करता था। महिला ने कहा छह दिन पहले नर्सरी का मैनेजर उनके घर पहुंचा। पति की गैरमौजूदगी में दोनों का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


एससी/एसटी एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज
उसके पति ने नर्सरी में काम कर पैसे चुकाने की बात अपने बॉस सुधाकर रेड्डी से कही थी। उसके बाद भी वह नहीं माना। उसकी पत्नी और बच्चे को नहीं छोड़ा। मामले की सूचना मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी केएन अंबुराजन ने बताया कि नर्सरी के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच डीएसपी को सौंपी गई हैं। जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने उससे दो लाख रुपये लिए थे। जिन्हें वह चुका नहीं पा रहा था। अक्सर पैसे मांगने पर वह अनसुना कर देता था। महिला भी मजदूरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed