फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nurse suspended for using Fevikwik instead of suturing wound in Karnataka

Karnataka: घाव पर टांके लगाने के बजाय फेविक्विक लगाने पर नर्स निलंबित, मुख्य सचिव की बैठक में लिया गया फैसला

Wed, 05 Feb 2025 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Feb 2025 11:01 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के सरकारी अस्पताल में बच्चे के घाव पर टांके के बजाय फेविक्विक लगाने पर एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद नर्स को ट्रांसफर किया गया था, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया था। 

विज्ञापन
Nurse suspended for using Fevikwik instead of suturing wound in Karnataka
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल में घाव पर टांके लगाने के बजाय फेविक्विक का इस्तेमाल करने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला बुधवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, 'फेविक्विक एक चिपकने वाला द्रव्य है, जिसका नियमों के तहत चिकित्सा उपयोग की अनुमति नहीं है। इस मामले में बच्चे के इलाज के लिए फेविक्विक का उपयोग करके कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिए जिम्मेदार नर्स को प्रारंभिर रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गाय है और नियमों के अनुसार आगे की जांच जारी है।'
विज्ञापन


यह घटना 14 जनवरी को हावेरी जिले के हनगल तालुक स्थित अदूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई। सात साल की गुरुकिशन अनप्पा होसामणि को गहरे घाव के कारण खून बहने की स्थिति में उसके माता-पिता उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। माता-पिता ने नर्स का वीडियो बना लिया, जिसमं नर्स यह कह रही थी कि वह यह काम वर्षों से कर रही हैं और टांके लगाने से बच्चे के चेहरे पर स्थायी निशान रह जाएगा, जबकि फेविक्विक का उपयोग बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई और वीडियो भी पेश किया। हालांकि, वीडियो होने के बावजूद ज्याोति नाम की नर्स को निलंबित करने के बजाय अधिकारियों ने उन्हें तीन फरवरी को हावेरी तालुक के गुत्तल स्वास्थ्य संस्थान में ट्रांस कर दिया, जिससे जनता में अधिक आक्रोश फैल गया। अभी बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चे पर किसी भी प्रतिकूल प्रभाव की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed