{"_id":"5b957685867a557ec86b9912","slug":"nun-body-found-in-well-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में कुएं से मिला नन का शव, दोनों कलाई पर खुद से काटने का जख्म,पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में कुएं से मिला नन का शव, दोनों कलाई पर खुद से काटने का जख्म,पुलिस जांच में जुटी
एजेंसी, कोच्चि
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में कोल्लम के पथानापुरम स्थित माउंट टबोर दयारा कॉन्वेन्ट में एक कुएं से रविवार को 55 वर्षीय एक नन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि सिस्टर सुसैन कॉन्वेन्ट से संबद्ध सेंट स्टीफन स्कूल में टीचर थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नन के दोनों हाथों की कलाई पर खुद से काटने के निशान मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि बायीं कलाई पर काटने का जख्म अधिक गहरा व गंभीर है। इसके मुकाबले दायीं कलाई पर का जख्म कम गहरा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
नन मलनकारा सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च से संबंधित है। कॉन्वेंट में रहने वाले अन्य लोगों का कहना है कि नन के कमरे के अंदर और उस कुएं के पास खून के धब्बे पाए गए जहां से रविवार सुबह शव बरामद किया गया। स्थानीय कांग्रेस नेता बिंदु कृष्णा ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
नन के खिलाफ अभद्र भाषा पर एनसीडब्ल्यू ने केरल विधायक को लगाई फटकार
रेप पीड़ित के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने केरल के विधायक को फटकार लगाई है। शर्मा ने विधायक पीसी जॉर्ज के बयान के संदर्भ में कहा कि इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं। शर्मा ने कहा कि वह केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा को पत्र लिखकर ऐसे जन-प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहेंगी। वहीं, कोट्टयम की ननों ने रविवार को शीर्ष पुलिस अधिकारियों पर जांच में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।