फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of women in police force increased by 16 percent DOPO BPRD mha

देश भर में पुलिस के 5.31 लाख और केंद्रीय बल के 1.27 लाख पद खाली

Tue, 29 Dec 2020 05:00 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 29 Dec 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Number of women in police force increased by 16 percent DOPO BPRD mha
women constable - फोटो : अमर उजाला

सीआरपीएफ और बीएसएफ आदि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 1.27 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं, जिन पर भर्ती किए जाने की आवश्यकता है। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों में भी 5.31 लाख से ज्यादा पद बिना भर्ती के खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन


बीपीआरएंडडी ने देश में एक जनवरी, 2020 तक पुलिसिंग की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की। बीपीआरएंडडी साल 1986 से देश में पुलिसिंग की स्थिति पर सालाना रिपोर्ट जारी कर रहा है। लेकिन यह पहला मौका है, जब बीपीआरएंडडी ने साल खत्म होने से पहले ही रिपोर्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन



रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में पूरे भारत में विभिन्न पुलिस बलों में 1,19,068 पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले बीपीआरएंडडी के मुताबिक, हर पुलिसकर्मी पर लोगों की जिम्मेदारी का अनुपात यानी पीपीपी 511.81 है, जबकि पुलिस पॉपुलेशन रेशियो (पीपीआर) के हिसाब से हर एक लाख की जनसंख्या पर 195.39 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी आवश्यक है। रिपोर्ट के हिसाब से देश में इस समय 800 पुलिस जिले हैं और उनमें 16,955 पुलिस थानों की मंजूरी है। राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियनों की संख्या 318 है और कुल 63 जगह पुलिस कमिश्नर व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पुलिस बलों में महज 10 फीसदी, केंद्रीय बलों में 2 फीसदी महिलाएं
बीपीआरएंडडी के मुताबिक, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों में 2,15,504 महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी है, जो देश में कुल पुलिस बल संख्या का महज 10.30 फीसदी है। सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल आदि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं की संख्या महज 2.98 फीसदी है। इन बलों में कुल 29,249 महिला जवान हैं।

यह है राज्य पुलिस बलों का हाल
26,23,225 पद मंजूर हैं राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों में
20,91,488 पदों पर ही वास्तव में सेवारत हैं इस समय पुलिसकर्मी
5,31,737 पद एक जनवरी, 2020 तक खाली थे राज्य पुलिस बलों में
(सिविल, जिला सशस्त्र, विशेष सशस्त्र पुलिस व भारतीय रिजर्व बटालियन का संयुक्त डाटा)

यह है केंद्रीय बलों की स्थिति
11,09,511 पद सृजित हैं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में
9,82,391 पदों पर ही सेवा दे रहे हैं सीएपीएफ में जवान
1,27,120 जवानों की कमी है अब भी इन बलों में

केंद्रीय सशस्त्र बल में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल्स आते हैं।


पुलिस विभाग में 5.31 लाख पद खाली 
पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने  पुलिस बल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश में 2019 में सुरक्षा बलों के विभिन्न विभागों में एक लाख 19 हजार 69 जवानों की भर्ती की गई। बीपीआरडी के आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस बल में कुल 26 लाख 23 हजार 225 पद हैं, जिनमें से 20 लाख 91 हजार 488 पद भरे हुए हैं। जबकि बाकी पांच लाख 31 हजार 737 पद खाली रिक्त हैं। इन आंकड़ों में सिविल पुलिस, जिला सशस्त्र पुलिस, विशेष सशस्त्र पुलिस और इंडिया रिजर्व बटालियन शामिल हैं।

महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ी 
गृह मंत्रालय की एक विंग बीपीआरडी ने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की कुल संख्या दो लाख 15 हजार 504 है, जो देश में कुल पुलिसकर्मियों की संख्या का 10.30 प्रतिशत है। बीपीआरडी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में 16.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


आंकड़ों के कहा गया है कि केंद्रीय सशस्त्र बल के कुल 11 लाख नौ हजार 511 पद हैं। लेकिन एक जनवरी 2020 तक नौ लाख 82 हजार 391 कर्मचारी हैं और एक लाख 27 हजार 120 पद खाली पड़े हैं। केंद्रीय सशस्त्र बल में महिला कर्मियों की कुल संख्या 29,249 है, जो कुल बल का 2.98 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed