फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of indian travellers to us down for first time in last 8 years

अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में आई गिरावट, 8 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

Fri, 14 Sep 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Number of indian travellers to us down for first time in last 8 years
Delhi Airport
8 सालों में पहली बार अमेरिका जाने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। साल 2016 के मुकाबले 2017 में 5 फीसदी यात्रियों की गिरावट आई है। साल 2017 में करीब 11.14 लाख भारतीय अमेरिका गए थे, जबकि 2016 में उससे ज्यादा 11.72 लाख भारतीय अमेरिका गए थे। अमेरिका के वाणिज्य विभाग के राष्ट्रीय यात्रा और व्यापार कार्यालय (एनटीटीओ) ने बुधवार को यह आंकड़ा जारी कर जानकारी दी। 
विज्ञापन


अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा संरक्षण (सीबीपी) से प्राप्त रिकॉर्ड में विसंगतियों के कारण एनटीटीओ ने अप्रैल महीने में अमेरिका आने वाले विदेशी यात्रियों के आंकड़े जारी करने को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। यही कारण है कि 2017 में अमेरिका आने वाले विदेशी यात्रियों के आंकड़ों की जानकारी नहीं मिल पा रही थी, जिसमें भारतीय यात्रियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। 
विज्ञापन


इससे पहले साल 2009 में भी 2008 के मुकाबले अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में गिरावट देखने को मिली थी। उस समय कुल 5.5 लाख भारतीयों ने अमेरिका की यात्रा की थी। दरअसल, ये वो समय था जब दुनियाभर में आर्थिक मंदी छाई हुई थी और कारोबारी से लेकर आम आदमी तक हर किसी ने अपने खर्चों में कटौती कर दी थी। लेकिन इसके बाद फिर से 2016 तक अमेरिका जाने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या बढ़ती चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एनटीटीओ ने अनुमान लगाया है कि 2018 से 2022 के बीच अमेरिका जाने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारों के मुताबिक, अमेरिका ने हाल ही में कुछ देशों के लोगों को देश में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया था, जिसके बाद से मौजूदा समय में अमेरिका की यात्रा को लेकर लोगों के बीच ये गलत धारणा बन गई है कि वहां की यात्रा अब काफी ज्यादा मुश्किल हो गई है, जबकि ऐसा नहीं है। उनके मुताबिक, भारतीय यात्रियों के साथ अमेरिका का व्यवहार जैसा पहले था, वैसा आज भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed