फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of foreign tourists increased by 14.4 Percent

भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या 14.4 फीसदी बढ़ी

Wed, 13 Dec 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Number of foreign tourists increased by 14.4 Percent
विदेशी पर्यटक
बीते नवंबर में विभिन्न देशों के 10 लाख से भी ज्यादा पर्यटकों ने भारत का भ्रमण किया। यह एक वर्ष पहले के मुकाबले 14.4 फीसदी ज्यादा है। इस महीने ई-पर्यटक वीजा पर भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 56 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से मंगलवार को यहां जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर, 2017 के दौरान विदेशी पर्यटकों के आगमन में नवंबर 2016 के मुकाबले 14.4 फीसदी का इजाफा हुआ। 
विज्ञापन


इस साल नवंबर में कुल 10.05 लाख पर्यटकों ने भारत का भ्रमण किया, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 8.78 लाख था। ये आंकड़े आप्रवासन ब्यूरो (बीओआई) द्वारा देश के विभिन्न हवाईअड्डों, बंदरगाहों और लैंड चेक पोस्ट से जुटाए जाते हैं। इस साल जनवरी से नवंबर के दौरान विदेशी पर्यटकों के आगमन का आंकड़ा देखें, तो यह 90.01 लाख का रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है।
विज्ञापन


पढ़ें- शिमला: विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ माल रोड
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते नवंबर में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा पर्यटक बंगलादेश के रहे, जो  कुल पर्यटकों का 16.77 फीसदी बैठता है। इसके बाद अमेरिका 14.77 फीसदी, ब्रिटेन 9.93 फीसदी, रूस 4.41 फीसदी और कनाडा 4.39 फीसदी है। आलोच्य महीने में विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा, 29.76 फीसदी ने दिल्ली हवाईअड्डे के जरिए देश में प्रवेश किया। 

इस मामले में मुंबई हवाईअड्डे का दूसरा स्थान है, जहां से 17.20 फीसदी पर्यटकों ने भारत में प्रवेश किया। इसके बाद हरिदासपुर लैंड चेक पोस्ट का स्थान है, जहां से 8.40 फीसदी पर्यटकों ने भारत में प्रवेश किया। इसके बाद चेन्नई हवाईअड्डा (5.78 फीसदी) और बंगलूरू हवाईअड्डा (5.44 फीसदी) का स्थान है। इस दौरान, ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर 2.14 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए, जबकि नवंबर, 2016 में यह आंकड़ा 1.37 लाख था। यह 56.2 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed