{"_id":"5f7664cb01392f50f804f4a9","slug":"number-of-coronavirus-cases-in-maharashtra-crosses-14-lakh-16-476-new-patients-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार, एक दिन में 16,476 नए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार, एक दिन में 16,476 नए मरीज
Fri, 02 Oct 2020 04:52 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
देश में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में 16,476 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 394 मरीजों की मौत हो गई। सूबे में अब तक महामारी से 37056 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार तक महाराष्ट्र में कुल 14,00922 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 11,04,426 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। बृहस्पतिवार को 16,104 संक्रमित ठीक हुए। राज्य में रिकवरी दर 78.84 और मृत्युदर 2.65 है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 2,59,006 हो गई है। फिलहाल सूबे में 21,74,651 लोग होम क्वारंटीन और 28,720 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
मुंबई में 2352 नए संक्रमित, 43 की मौत
मुंबई में बृहस्पतिवार को एक दिन में संक्रमण के 2352 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे में 43 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 2,07,620 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 8972 लोगों की मौत हो चुकी है। महानगर में फिलहाल, रिकवरी दर 82 फीसदी है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 27,558 है।
विज्ञापन