फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of consumers increased due to Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

LPG: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बढ़ी उपभोक्ताओं की संख्या, कनेक्शन के लिए घटा इंतजार का समय

Fri, 21 Apr 2023 05:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Apr 2023 05:16 AM IST
सार

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एलपीजी कनेक्शन में तेज वृद्धि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के कारण हुई है। 2016 में इसका कवरेज केवल 62 फीसदी था जो 2022 में बढ़कर 104.1 फीसदी हो गया।

विज्ञापन
Number of consumers increased due to Pradhan Mantri Ujjwala Yojana
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना - फोटो : https://www.pmuy.gov.in/

विस्तार

देश में पिछले 9 वर्षों में रिकॉर्ड 17 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। इससे कुल कनेक्शन मार्च, 2023 तक 31.26 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस दौरान इसमें दोगुना की वृद्धि हुई है। अप्रैल, 2014 में सक्रिय गैस कनेक्शनों की संख्या 14.52 करोड़ थी।

विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एलपीजी कनेक्शन में तेज वृद्धि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के कारण हुई है। 2016 में इसका कवरेज केवल 62 फीसदी था जो 2022 में बढ़कर 104.1 फीसदी हो गया। पहले एलपीजी सिलिंडर के लिए 7-24 दिन तक इंतजार करना पड़ता था। अब यह मांग के आधार पर उपलब्ध है और 24 घंटे में रिफिल भी हो जाती है। 
विज्ञापन


पहले केवल 14.2 किलो वाला सिलिंडर ही होता था। लेकिन अब 5 किलो का भी सिलिंडर तेल मार्केटिंग कंपनियां दे रही हैं, क्योंकि कुछ ग्राहक कम उपयोग के कारण छोटे सिलिंडर पसंद करते हैं। पीएमयूवाई एक मई, 2016 को लॉन्च हुई थी। इसके तहत मुफ्त गैस कनेक्शन गरीबों को दिया जाता है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में मिली थी 200 रुपये सब्सिडी
30 जनवरी, 2023 तक पीएमयूवाई के तहत कुल 9.58 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए थे। 24 मार्च, 2023 को केंद्रीय कैबिनेट ने पीएमयूवाई ग्राहकों को 14.2 किलो सिलिंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की मंजूरी दी थी। यह सब्सिडी साल में 12 सिलिंडर पर मिलती है। इस योजना में किसी भी तरह का डिपॉजिट नहीं लगता है। पहली एलपीजी रिफिल के साथ गैस स्टोव भी मुफ्त में दिया जाता है। नौ साल में एलपीजी सिलिंडर की कीमत करीब ढाई गुना बढ़कर 1,100 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। 

ज्यादा आवेदन मिलने पर बढ़ाया गया लक्ष्य
शुरू में गरीबी रेखा के नीचे 5 करोड़ महिलाओं तक इस कनेक्शन को देने का लक्ष्य रखा गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 8 करोड़ महिलाओं तक का लक्ष्य रखा गया। हालांकि, उज्जवला-2.0 को 10 अगस्त, 2021 को शुरू किया गया और फिर एक करोड़ और गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया। इस लक्ष्य को 31 जनवरी, 2022 को पूरा कर लिया गया था।

  • ज्यादा आवेदन मिलने पर सरकार ने एक बार फिर इस योजना को बढ़ाकर 60 लाख और ज्यादा कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा।
  • 2019-20 में जो प्रति व्यक्ति पीएमयूवाई के तहत गैस खपत 3.01 रिफिल होती थी, वह 2021-22 में बढ़कर 3.66 रिफिल हो गई।
  • पीएमयूवाई के अमल से करीब एक लाख लोगों को एलपीजी वितरण व्यवस्था में रोजगार भी मिला।

कोरोना में 14 करोड़ को मुफ्त एलपीजी रिफिल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कोरोना की शुरुआत में 14 करोड़ से ज्यादा मुफ्त एलपीजी रिफिल पीएमयूवाई के तहत दिया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश, प. बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा लाभान्वित हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed