फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NTCA recommends demolition of illegal construction in Corbett Tiger Reserve

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: एनटीसीए ने की अवैध निर्माण ध्वस्त करने की सिफारिश, कहा- प्रशासनिक विफलता का बदतर उदाहरण

Sun, 24 Oct 2021 06:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Oct 2021 06:41 AM IST
सार

एनटीसीए ने मोरघट्टी व पखरो फॉरेस्ट रेस्ट हाउस (एफआरएच) परिसरों में तमाम अवैध निर्माणों को तुरंत ध्वस्त करने और वहां पारिस्थितिकी बहाली का काम शुरू करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
NTCA recommends demolition of illegal construction in Corbett Tiger Reserve
कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) समिति ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माणों को प्रशासनिक और प्रबंधकीय विफलता का बदतर उदाहरण करार दिया है। समिति के अनुसार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध सड़कों और भवनों के निर्माण की इजाजत देने के लिए वन अधिकारियों ने सरकारी रिकॉर्डों में फर्जीवाड़ा किया है।

विज्ञापन


समिति ने मोरघट्टी व पखरो फॉरेस्ट रेस्ट हाउस (एफआरएच) परिसरों में तमाम अवैध निर्माणों को तुरंत ध्वस्त करने और वहां पारिस्थितिकी बहाली का काम शुरू करने की सिफारिश की है। साथ ही इस कार्य में खर्च होने वाली राशि संबंधित अधिकारियों से वसूलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट में वकील गौरव कुमार बंसल की ओर से याचिका दाखिल करने के बाद एनटीसीए ने समिति बनाई थी। समिति ने हाल ही में राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया था। वहां का नजारा देखने के बाद उसने कहा कि दुनिया की सर्वाधिक घनत्व वाली बाघ निवास स्थली में चल रहे निर्माण को बिना किसी सक्षम मंजूरियों और वैधानिक प्रावधानों व अदालती आदेशों का उल्लंघन करके अंजाम दिया जा रहा है, जो अपने आप में बड़ी प्रशासनिक विफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed