{"_id":"5bc59f4bbdec2269bf7d69b8","slug":"nsui-president-resigns-over-me-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"#me too, अब एनएसयूआई के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#me too, अब एनएसयूआई के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार किया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भाषा
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
firoz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के अध्यक्ष फिरोज खान ने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन पर संगठन से जुड़ी एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। सूत्रों का कहना है कि खान ने कल इस्तीफा सौंपा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले खान पर छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने कुछ महीने पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद पार्टी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली थी और जल्द ही सौंपने वाली थी।
विज्ञापन
उधर, खान ने ‘भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘मैंने कल इस्तीफा दे दिया है। मैं आज भी इस बात पर कायम हूं कि मुझ पर लगे आरोप गलत हैं। मैं अदालत जाऊंगा। मैंने पार्टी की छवि की खातिर इस्तीफा दिया है।’
विज्ञापन