फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NSSO Unemployment rate decreased in the first quarter of 2023 unemployment rate of women and men decreased

NSSO: 2023 की पहली तिमाही में घटी बेरोजगारी दर, महिलाओं और पुरुषों के बेरोजगारी दर में आई गिरावट

Mon, 29 May 2023 09:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 May 2023 09:21 PM IST
सार

एनएसएसओ द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में सामने आया है कि 2023 की पहली तिमाही में पुरुषों की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आई है। पिछले साल जनवरी-मार्च में आंकड़ा 7.7 प्रतिशत था। वहीं, आंकड़ा इस साल की पहली तिमाही में घटकर छह प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन
NSSO Unemployment rate decreased in the first quarter of 2023 unemployment rate of women and men decreased
बेरोजगारी दर - फोटो : pixabay

विस्तार

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस ने सोमवार को नई रिपोर्ट जारी की है। नई रिपोर्ट के अनुसार देश के शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर पिछले साल की पहली तिमाही के मुकाबले घटी है। रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2023 में घटी है। पिछले साल जनवरी-मार्च की बेरोजगारी दर 8.2 प्रतिशत थी तो वहीं इस साल यह दर घटकर 6.8 प्रतिशत हो गई है। 

विज्ञापन

पुरुषों की बेरोजगारी दर में भी आई कमी
एनएसएसओ द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में सामने आया है कि 2023 की पहली तिमाही में पुरुषों की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आई है। पिछले साल जनवरी-मार्च में आंकड़ा 7.7 प्रतिशत था। वहीं, आंकड़ा इस साल की पहली तिमाही में घटकर छह प्रतिशत हो गई। अक्टूबर-दिसंबर 2022 में आंकड़ा 6.5 प्रतिशत तो वहीं आंकड़ा जुलाई-सितंबर 2022 में 6.6 फीसदी था गया था। 2022 की दूसरी तिमाही में आंकड़ा घटकर 7.1 फीसदी हो गया था।

विज्ञापन

जानिए, महिलाओं की बेरोजगारी के बारे में क्या कहते हैं आंकड़े 
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 2023 की पहली तिमाही में शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के बेरोजगारी दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। 2022 की पहली तिमाही जहां महिलाओं का आंकड़ा 10.1 प्रतिशत था, वहीं 2023 तिमाही में यह आंकड़ा घटकर 9.2 हो गया। 2022 के अक्टूबर-दिसंबर में आंकड़ा 9.6 फीसदी तो जुलाई-सितंबर 2022 में 9.4 फीसदी था। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2022 में महिलाओं की बेरोजगारी दर 9.5 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानिए, पिछले साल क्या थे आंकड़े
सर्वे ऑफिस द्वारा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल पहली तिमाही में बेरोजगारी दर सबसे अधिक थी। अप्रैल-जून 2022 में बेरोजगारी दर जहां 7.6 प्रतिशत थी। वहीं जुलाई-सितंबर और अक्टूबर-दिसंबर 2022 में बेरोजगारी दर 7.2 फीसदी रही। रिपोर्ट ने गिरावट का कारण कोविड को बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed