फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nritya Gopal Das said people still have faith In Asaram

महंत नृत्य गोपाल दास ने रेप के दोषी आसाराम को बताया ‘महात्मा, बोले- लोगों का विश्वास अब भी कायम

Mon, 30 Apr 2018 02:08 AM IST
एजेंसी, इंदौर
एजेंसी, इंदौर Updated Mon, 30 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Nritya Gopal Das said people still have faith In Asaram
राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने दुष्कर्म के दोषी आसाराम को ‘महात्मा’ बता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लोगों का अब भी आसाराम में भरोसा है। उन्होंने कहा कि जेल जाने में कोई बुराई नहीं है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भी जेल में ही हुआ था।
विज्ञापन


महंत ने कहा कि यह सब चलता रहता है। किसी को जेल की सजा हुई या नहीं, लेकिन आसाराम में अब भी लोगों का विश्वास है। 

आसाराम को दुष्कर्म की सजा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गोपाल दास ने कहा, ‘वह महात्मा हैं और यह सब उनके महात्मा होने के कारण हुआ। इस सजा से संतों और महंतों की छवि खराब होने वाली हैं।’ 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2013 में जोधपुर आश्रम में एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को हाल ही में अदालत ने अंतिम सांस तक जेल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed