{"_id":"64e2c068e22984ef970db984","slug":"nri-pharmacist-poisons-wife-her-family-with-arsenic-and-mother-in-law-dies-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: एनआरआई फार्मासिस्ट ने पत्नी, उसके परिवार को दिया आर्सेनिक जहर, सास की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News: एनआरआई फार्मासिस्ट ने पत्नी, उसके परिवार को दिया आर्सेनिक जहर, सास की मौत
Mon, 21 Aug 2023 07:09 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Aug 2023 07:09 AM IST
सार
ब्रिटेन में रहने वाले हैदराबाद के एक फार्मासिस्ट ने अलग रह रही पत्नी और उसके परिजनों को नमक तथा मिर्च पाउडर में आर्सेनिक ‘जहर’ मिलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि इस जहर से आरोपी की सास की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
ब्रिटेन में रहने वाले हैदराबाद के एक फार्मासिस्ट ने अलग रह रही पत्नी और उसके परिजनों को नमक तथा मिर्च पाउडर में आर्सेनिक ‘जहर’ मिलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि इस जहर से आरोपी की सास की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फार्मासिस्ट (45) के दिए जहर से परिवार के सदस्य बीमार पड़ गए और जून में इलाज के दौरान सास (60) की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वैवाहिक विवाद के चलते पत्नी से तलाक के लिए याचिका भी दायर की हुई थी। आरोपी की पत्नी ने मियापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के दोस्तों और उसकी पत्नी के चचेरे भाई समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फार्मासिस्ट अभी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की शादी 2018 में फार्मासिस्ट के साथ हुई थी और यह इन दोनों की दूसरी शादी थी। पूछताछ में पता चला कि उसके पति ने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को मारने के मकसद से अपने दोस्तों को भेजा था। शिकायतकर्ता के चचेरे भाई की मदद से नमक और मिर्च पाउडर में आर्सेनिक मिलाया। इसके बाद महिला ने ब्रिटेन चले गए अपने पति और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन