फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now women will get nepkin in the trains, start from jhansi in six trains

अब महिलाओं को ट्रेन में भी मिलेंगे नेपकिन, छह ट्रेनों से होगी शुरूआत 

Sun, 12 Aug 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Sun, 12 Aug 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
Now women will get nepkin in the trains, start from jhansi in six trains

महिलाओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों के साथ- साथ अब लंबी दूरी की ट्रेनों में भी सेनेटरी नैपकिन (पैड) मशीन लगाई जाएगी। यह सुविधा झांसी से गुजरने वाली छह ट्रेनों में मिलेगी। ट्रेनों में पांच रुपये में एक सेनेटरी नेपकिन मिलेगा। इससे महिलाओं की बड़ी समस्या दूर होगी। 

विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर के दौरान महिला यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने एक कदम और बढ़ाया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराने के लिए वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। छोटे आकार की मशीनें किसी भी ट्रेन में एक या दो स्थानों पर लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


इनमें पांच रुपये का सिक्का डालकर कोई भी सेनेटरी नेपकिन ले सकेगा। हर मशीन की क्षमता 25 नेपकिन की होगी। समय-समय पर इसमें नेपकिन की रीफिलिंग की जाएगी। इतना ही नहीं, जिस कोच में यह सुविधा होगी, उसकी जानकारी ट्रेन के बाहर गुलाबी रंग से प्रदर्शित की जाएगी, जिससे महिला यात्री को मशीन लगी होने की जानकारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआत में मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनें इसमें शमिल की गई हैं। इसमें ट्रेन नंबर 12626-12625 केरला एक्सप्रेस, ट्रेन 12617-12618 मंगला एक्सप्रेस, 12137-12138 पंजाब मेल, 12533-12534 पुष्पक एक्सप्रेस, 12627-12628 कर्नाटका एक्सप्रेस, 12707-12708 आंध्रप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। 

मॉनीटिरिंग करेंगे ट्रेन कैप्टन
ट्रेनों में लगी वेंडिंग मशीनों में रीफिलिंग की मॉनीटरिंग ट्रेन कैप्टन करेंगे। खत्म होने पर मशीनों में नेपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बता दें लंबी दूरी की ट्रेनों में इस तरह की उपलब्धता नहीं होने की वजह से महिला यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्टेशनों पर भी उन्हें यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती, इसलिए ट्रेनों में ही वेडिंग मशीनें लगाने का निर्णय लिया गया है।


जल्द होगी शुरूआत
ट्रेनों में सेनेटरी नैपकिन मशीन लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें झांसी से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे सफर के दौरान महिलाओं को आसानी से नेपकिन पैड उपलब्ध हो सकेंगे। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed