{"_id":"5d5f31d88ebc3e6c543b5bdd","slug":"now-women-will-also-run-government-vehicles-in-kerala-end-decades-long-monopoly-of-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में अब महिलाएं भी चलाएंगी सरकारी गाड़ी, खत्म होगा पुरुषों का दशकों लंबा एकाधिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में अब महिलाएं भी चलाएंगी सरकारी गाड़ी, खत्म होगा पुरुषों का दशकों लंबा एकाधिकार
Fri, 23 Aug 2019 05:52 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
passenger vehicle
केरल सरकार ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के मामले में बड़ा फैसला लिया है। राज्य में सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में अब महिला चालक भी तैनात की जाएंगी। मुख्यमंत्री पी विजयन की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार के इस फैसले से पुरुषों का दशकों लंबा एकाधिकार खत्म होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के प्रयासों के तहत 550 से अधिक सदस्यों के साथ पहली महिला बटालियन का गठन किया था।
विज्ञापन