{"_id":"6122e2058ebc3e6ee2352984","slug":"now-vaccination-will-be-done-24-hours-in-government-colleges-and-hospitals-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: तमिलनाडु में अब सरकारी कॉलेजों और अस्पतालों में 24 घंटे होगा टीकाकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: तमिलनाडु में अब सरकारी कॉलेजों और अस्पतालों में 24 घंटे होगा टीकाकरण
Mon, 23 Aug 2021 05:25 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 Aug 2021 05:25 AM IST
सार
- तमिलनाडु के 37 जिलों के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएगी टीकाकरण सुविधा
- सरकार 24 घंटे के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए विज्ञापन भी देगी
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकारें काफी सतर्क हैं और वे जानती है कि टीकाकरण ही एकमात्र कोरोना रोकने का साधन है। वहीं तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं या जिन्हें लगवानी है उनके लिए राज्य में अगले हफ्ते से सरकारी कॉलेजों और अस्पतालों में चौबीसों घंटे टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री सुब्रमण्यन ने कहा कि राज्य में चौबीसों घंटे टीके उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे लोग कहीं भी और कभी भी टीके की खुराक ले सकेंगे। सुब्रमण्यम ने कहा कि यह सेवा सोमवार से 37 जिलों के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह सेवा चेन्नई में सोमवार से राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल, तमिलनाडु सरकार के मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ओमांदुरर, स्टेनली मेडिकल कॉलेज और किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
आगे कहा कि उसी दिन, सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में चौबीसों घंटे और मयिलादुथुराई और पेरम्बलुर जैसी जगहों पर भी विस्तार किया गया, जिनमें मेडिकल कॉलेज नहीं है। सरकार 24 घंटे के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए विज्ञापन भी देगी, जिसमें जनता को सेवा का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी।
सुब्रमण्यन ने कहा कि विभिन्न पर्यटक और तीर्थस्थलों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन को टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने की सलाह दी गई है। लोकप्रिय पर्यटन शहर कोडाईकनाल में, सभी लोगों को टीका लगाया गया था, जबकि पलानी में यह 98 प्रतिशत था।
देश में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने और इसके दायरे का बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसकेअलावा देशव्यापी कोरोना टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हो चुका है।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से देश में सभी लोगों को फ्री वैक्सीन देने की घोषणा की थी। इसके मुताबिक, भारत सरकार ने 21 जून से नई वैक्सीन नीति लागू की है, जिसके तहत केंद्र सरकार वैक्सीन खरीद कर राज्य सरकारों को मुहैया कराएगी।