फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now use virtual ID to replace real adhar card

अब असली आधार की जगह कर सकेंगे वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल

Thu, 19 Jul 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now use virtual ID to replace real adhar card

अब आपको अपना वेरीफिकेशन कराने या अन्य किसी जगह पर उपयोग के लिए असली आधार कार्ड देने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय आप वर्चुअल आधार आईडी सिस्टम और यूआईडी टोकन का इस्तेमाल अपने 12 अंक वाले असली आधार नंबर की जगह कर सकते हैं। आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूआईडीएआई ने बुधवार को सभी एजेंसियों को असली आधार कार्ड की जगह वर्चुअल आईडी और यूआईडी टोकन को स्वीकार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


हाल ही में उठी आधार कार्ड धारकों के निजी डाटा की सुरक्षा की चिंताओं के बाद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 1 जुलाई को वर्चुअल आईडी सिस्टम और यूआईडी टोकन को दो स्तरीय सुरक्षा सिस्टम के तौर पर पेश किया था।
विज्ञापन


इन दोनों को असली आधार नंबर की जगह उपयोग करने के लिए सभी स्थानीय प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता एजेंसियों को सरकार ने गजट नोटीफिकेशन के जरिए अपने सिस्टम में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए सभी को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था, जबकि बैंकों को इस सिस्टम के लिए 31 अगस्त तक की छूट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed